मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चैहान ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कृषि बिल के विषय पर कांग्रेस के पास न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी पता नहीं क्यों कांग्रेस कृषि बिल पर भ्रम फैला रही है। एक तरफ खेती से अंजान राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सोफा लगाकर घूम रहे हैं, जिन्हें यह भी नहीं पता कि प्याज जमीन के नीचे होता है या ऊपर होता है। यह तीनों कृषि बिल किसान के हित में है किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि मोदी सरकार की तीन कृषि बिल किसानों के हित में है। इस बिल से किसानों की आय दोगुनी होगी। सरकार ने सभी के हितों को ध्यान में रखकर कृषि बिल को लाया है। गौरतलब है कि कृषि बिल को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। देश के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में कांग्रेस और किसान संगठनों ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से बिल को वापस लेने की मांग की है।
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि खेती से अंजान जो ‘राजा बाबू’ कुछ दिन पहले ट्रैक्टर पर ‘सोफा’ लगवा कर ‘किसान’ बने थे वो आज ‘वैज्ञानिक’ भी बन गए हैं। कृपया उनके ज्ञान के ओवरफ्लो को ‘स्वादानुसार’ नमक के साथ ग्रहण करें और आनंद लें। उन्होंने कहा कि जो यह नहीं नहीं जानते कि प्याज जमीन के नीचे होती है या उपर वे किसान हित की बात कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे भ्रम की राजनीति से दूर रहें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें