गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020

शिवराज ने कहा मैं पैसा का रोना नहीं रोता, विकास करता हूं


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दिए बयान कि शिवराज  तो जेब मंे नारियल रखकर घूमते हैं, पर पलटवार किया हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जेब में नारियल लेकर नहीं घूमते, बल्कि प्रदेष के विकास का काम करते हैं, जो कमलनाथ नहीं करवा पाते थे और पैसे का रोना रोते थे।
मध्यप्रदेष में उपचुनाव को लेकर नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर तेज हो चला है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जहां लगातार सभाओं में मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान द्वारा किए जा रहे भूमिपूजन और षिलान्यास कार्यक्रमों को लेकर उन्हें घेरते रहे हैं। वे कई बार सभाओं में यह भी कहते रहे कि षिवराज तो जेब में नारियल लेकर घुमते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान पर आज मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने पलटवार किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास विरोधी है। वे स्वयं काम करते नहीं हैं और मैं करता हूं, तो उनके पेट में दर्द होता है।  उन्होंने कहाकि वे कहते हैं कि हर कहीं शिवराज नारियल फोड़ देता है। मैं केवल नारियल नहीं फोड़ता, बल्कि सड़क, पुल-पुलिया, बांध का निर्माण करवाता हूं। उन्होंने कहा कि वह कमलनाथ की तरह पैसे का रोना नहीं रोते, क्योंकि वह विकास के काम कराते हैं।
अनूपपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के काफिले पर हुए हमले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भाजपा की संस्कृति नहीं है। भाजपा ऐसी किसी भी घटना की समर्थन नहीं करती, यदि कोई ऐसी घटना करेगा तो सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। हम केवल जनता के हित में काम करते हैं. हमला कराना हमारे काम नहीं है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें