शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020

हमने निकाली थी भर्ती,सरकार बनी तो बड़ी संख्या में करेंगे नियुक्ति: कमलनाथ


प्रदेष में जैसे जैसे उपचुनाव के मतदान के तारीख समीप आ रही है, वैसे वैसे राजनीतिक दलों के नेता वादा करने से भी नहीं चूक रहे हैं। इन वादों के तहत आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फिर युवाओं को लेकर एक वादा किया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही हमारी सरकार आती है, हम पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में भर्ती करेंगे।
मध्यप्रदेष में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अब चुनावी वादों का दौर तेज कर दिया है। दोनों दलों के नेता लगातार किसानों और युवाओं को अपनी ओर आकर्शित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके चलते आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने युवाओं को लेकर एक वादा किया है। उन्होंने टवीट कर कहा कि हमने फरवरी 2020 में ही पुलिस विभाग में बंपर भर्ती की तैयारी कर ली थी, लेकिन हमारी सरकार गिरा दी गई। अगले माह हमारी सरकार बनते ही पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में भर्ती कर युवाओं को उज्जवल भविष्य दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता लोकतंत्र बचाने में अवश्य ही कामयाब होगी।
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी सभाओं में भी लगातार किसानों से कर्ज माफी के वादे कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा क्षेत्रों के लिए जारी किए वचनपत्र में भी किसानों और युवाओं के लिए वादे किए हैं।
आपको रोजगार के मुददे पर बोलने का हक नहीं
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्राने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के युवाओं से किए वादे को लेकर कटाक्ष किया और कहा कि आपको रोजगार के मुद्दे पर बोलने का कोई हक नहीं। आपकी सरकार पुलिस भर्ती के लिए इतनी चिंतित थी तो 15 महीने में भी परीक्षा कार्यक्रम क्यों नहीं तय कर पाए। भाजपा सरकार ने 07 महीने में ही परीक्षा की तारीख घोषित कर दी लेकिन आप तो आइफा के आयोजन की तारीख तय करने में व्यस्त थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें