कमलनाथ ने कहा लोकसभा चुनाव में ही आपने पहचान कर ली थी और संदेष भी दे दिया था
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अषोकनगर में जनसभा का संबोधित करते हुए कहा कि आपने लोकसभा चुनाव में सही सही पहचान कर ली थी और प्रदेष में संदेष दे दिया था। आपने बता दिया था कि हम आजाद हो गए हैं। आपने यह संदेष भी दिया था कि कांग्रेस महल में नहीं जाती, बल्कि महल कांग्रेस में आता है।
पूर्व मुख्यमंत्री आज उपचुनाव के प्रचार के लिए अषोकनगर पहुंचे थे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं महाराजा नहीं हूँ, मैं मामा नहीं हूँ. मैं अपनी जेब में नारियल नहीं रखता, मैंने चाय नहीं बेची, मैंने कुत्ते की समाधि नहीं बेची, मैं कमलनाथ हूँ, मै तो हनुमान भक्त हूँ। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस कभी महल में नहीं जाती, महल कांग्रेस में आता हैं, आपने पिछले लोकसभा चुनाव में सिंधिया को हराकर संदेश दिया है कि अब गुलामी नहीं करनी। मैंने तो मध्यप्रदेष की धर्मप्रेमी जनता के लिए छिंदवाड़ा में विषाल हनुमान मंदिर बनवाया है। उन्होंने कहा कि यह साधारण चुनाव नहंी है, जनता को सोचना होगा कि यह चुनाव क्यों हो रहा है। भाजपा ने किस तरह से हमारे प्रजातंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ किया है। किस प्रकार से सौदेबाजी करके सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रजातंत्र को धनतंत्र बना दिया है। भाजपा का तो बस चलेगा तो सरपंच का चुनाव भी नहीं होगा, बोली लगाओ और सरपंच बनाओ, आज यह तस्वीर हमारे सामने है। उन्होंने कहा कि आपने 15 साल बाद तय किया था कि अब शिवराज नहीं कांग्रेस की सरकार चाहिए। पूर्व सीएम ने कहा कि शिवराज झूठ बोलते हैं, इतिहास में पहली बार किसानों की कर्जमाफी की शुरुआत की थी, कांग्रेस की सरकार आएगी हम कर्ज 2 लाख तक का माफ करेंगे।
तो फिर षिवराज किस काम के
कमलनाथ ने कहा माफिया के खिलाफ मिलावट के खिलाफ युद्ध शुरू किया था, विश्वास बनाया ताकि उद्योग लगें, रोजगार बढ़ें, शिवराज के राज में स्कूल बिन शिक्षक के, अस्पताल बिन डॉक्टर के, तार बिन बिजली के, तो फिर शिवराज किस काम के। ये लोग बड़े बड़े झूठे दावे करते हैं। ना यहां कन्या महाविद्यालय है, ना कृशि कालेज है, ना तहसील बनवा पाए, कितना यह क्षेत्र उपेक्षित रहा। उन्होंने कहा कि मैं षिवराज सिंह को कई बार चुनौती दे चुका हूं वे जनता के बीच15 साल का हिसाब लेकर आ जाएं, मैं 15 माह का हिसाब दे दूंगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें