पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पर आज फिर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि शिवराज सिंह को खूब एक्टिंग आती है, वे तो मंच पर लेट जाते हैं। इनको तो मुंबई जाना चाहिए, एक्टिंग करना चाहिए। उनकी एक्टिंग से शाहरुख खान और सलमान खान भी शरमा जाएं।
सागर जिले के सुरखी में कांग्रेस प्रत्याषी पारूल साहू के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने भाजपा प्रत्याषी गोविंद राजपूत को चेतावनी देते हुए कहा कि कहा है कि गोविंद सिंह 1 तारीख तक अपनी दबाव की राजनीति कर लें, फिर 3 तारीख को जनता भी जवाब देगी और कमलनाथ भी हिसाब लेगा। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि शिवराज सिंह को खूब एक्टिंग आती है, वे तो मंच पर लेट जाते हैं। इनको तो मुंबई जाना चाहिए, एक्टिंग करना चाहिए। उनकी एक्टिंग से शाहरुख खान और सलमान खान भी शरमा जाएं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पारूल साहू को जिताएं वे सागर का विकास छिंदवाड़ा की तर्ज पर करेंगे। पार्टी छोड़कर भाजपा में गए और उनकी सरकार गिराई उन लोगों को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों ने जब ईमान का सौदा कर लिया तो वे जनता के लिए क्या करेंगे। यह सोचने वाली बात है। जनता इस बात को इस समय बखूबी समझ चुकी है। ऐसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि मैंने न केवल माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी कमर तोड़ने की कोषिष की, बल्कि ष्षुद्ध के लिए युद्ध अभियान भी चलाया। किसान कर्जा माफी की प्रक्रिया अंतिम चरण जून में ष्षुरू होने वाली थी, इसके पहले भाजपा ने षड्यंत्र कर उनकी सरकार को गिरा दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें