कमलनाथ के विवादित बयान पर भाजपा नेताओं ने जताया विरोध
प्रदेश की महिला मंत्री इमरती देवी के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा की गई टिप्पणी एवं कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही अशोभनीय बयानबाजी के विरोध में आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में एक साथ मौन व्रत का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला पदाधिकारियों ने सोमवार सुबह 10 से 12 बजे तक मौन व्रत रखा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने भोपाल में, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने ग्वालियर में एवं वरिष्ठ नेता व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौन व्रत किया।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने भोपाल में पुरानी विधानसभा, मिंटो हॉल परिसर में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष मौन व्रत किया। इस अवसर पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री भूपेन्द्र सिंह, विश्वास सारंग, कमल पटेल, पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने ग्वालियर के फूलबाग में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौन व्रत किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर के रीगल चैराहे पर गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष मौन व्रत किया।
षिवराज ने सोनिया गांधी को लिखी चिटठी
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने कांग्रेस की अंतरीम अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिटठी लिखी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि आप बहन भी हैं, मां भी और बेटी भी हैं. क्या ऐसी बहन पर टिपण्णी शोभा देती है? क्या आपके नेता और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी गई टिपण्णी से आप अवगत नहीं हैं? क्या गरीब बहन की कोई इज्जत नहीं? सोनिया जी मैं आपसे पूछना चाहता हूं, क्या आप ऐसे निर्लज्ज नेता को पार्टी से निकालेंगी, क्या कार्यवाही करेंगी?
और कोई कमलनाथ ना हो
राजधानी भोपाल में मौन धरने के दौरान शिवराज कहा कि इस तरह का अपमान फिर न हो, फिर और कोई कमलनाथ ना हो। इसलिए हम उपवास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेशर्मी की हद है और वो अर्थ समझा रहे है कि वो भी आइटम, मैं भी आइटम.. कमलनाथ बहुत गलत है ये, मुझे लगा कुछ बयान आएगा, आप माफी मांगेगे, लेकिन निर्लज्जता की हद है। शिवराज को नारियल लेके घूमने वाला कहो, गाली दो, रूढ़िवादी कहो. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन एक बहन का अपमान. जनता माफ नहीं करेगी. मै भी मुख्यमंत्री रहा, पूर्व मुख्यमंत्री भी रहा, लेकिन इस तरह की मानसिकता नहीं देखी।
कमलनाथ ने दी सफाई
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूरे मामले को लेकर आज खंडवा जिले के मांधाता विधानसभा क्षेत्र के पुनासा में जनसभा में अपने बयान को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि डबरा में एक सभा में मैंने कुछ कह दिया तो बुरा लग गया, लेकिन मेरे मंच पर भी आइटम हैं। जैसे आइटम नम्बर 1 अजय सिंह और आइटम नंबर 2 राजनारायण हैं। कमलनाथ ने कहा है कि शिवराज सिंह उपवास पर बैठे, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि मैं तो किसी को बुरा नहीं कहता बल्कि प्रदेश सरकार की पोल खोलता हूं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ किसी का अपमान नहीं करते हैं। भाजपा के लोग बेवजह राजनीतिक तूल दे रहे हैं। यह चुनाव उत्तमपाल सिंह या कांग्रेस का नहीं है, बल्कि सच्चाई और झूठ का चुनाव है। उन्होंने कहा है कि शिवराज सिंह चैहान तो बहाना ढूंढ रहे हैं. और अनशन पर बैठ गए हैं। भाजपा कहती है कि कमलनाथ कोकाकोला पीते हैं, तो क्या मेरे कोकाकोला नहीं पीने से किसान आत्महत्या करना बंद कर देंगे, और नौजवानों को रोजगार मिल जाएगा ?
दिग्विजय ने साधना सिंह पर साधा निशाना
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश चंद्र सेठी के जन्म शताब्दी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह स्वर्गीय प्रकाश चंद्र सेठी और उनकी पत्नी के संस्मरण को याद करते हुए शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह पर निशाना लगाने से नहीं चूके. दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब प्रकाश चंद्र सेठी मुख्यमंत्री थे, तब भी उनकी पत्नी को रुतबा नहीं बताती थीं. काफी सरल और सहज थीं. इसी संदर्भ में चर्चा करते हुए दिग्विजय सिंह साधना सिंह पर निशाना साधा और तुलना करते हुए बताया कि आज के समय की मुख्यमंत्री की पत्नियां कैसी होती हैं और प्रकाश चंद्र सेठी की पत्नी कैसी थीं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी का इतना सरल स्वभाव था कि लगता ही नहीं था कि वह मुख्यमंत्री की पत्नी हैं, लेकिन आज साधना सिंह से उनकी तुलना की जाए, तो बात और साफ हो जाती है कि किस प्रकार के सरलता से वह लोगों से मिलती थीं।
इमरती देवी ने किया पलटवार
महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने इस पूरे मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अपील की है कि, वो इस बयान का संज्ञान लें और कमलनाथ को कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाएं। इमरती देवी ने कहा कि जो लोग एक महिला, एक नारी का सम्मान नहीं कर सकते, ऐसे लोगों को मध्यप्रदेश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इमरती देवी ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मांग करती हूं, कि कमलनाथ को पार्टी से निकाला जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता के इस बयान से वह आहत हुई हैं।
बिसाहुलाल ने कांग्रेस प्रत्याषी की पत्नी को बताया रखैल
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विवादित बयान पर मचा बवाल अभी थमा नहीं था कि अब भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह ने इस आग को और हवा दे दी है। दरअसल बिसाहूलाल ने कांग्रेस प्रत्यासी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी को रखैल कह डाला। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस जिला अध्यक्ष को भी चेतावनी देते हुए दुर्गति करने की बात कही है।दरअसल अनूपपुर से भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह सोमवार को अपने इलाके में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याषी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी उनकी रखैल है, इस बात का जिक्र उन्होंने शपथ पत्र में किया है। बिसाहूलाल यहीं नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को भी चेतावनी दे डाली, उन्होंने कहा है कि 3 नवंबर के बाद जयप्रकाश अग्रवाल की दुर्गति कर दूंगा। अब देखना यह होगा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा इतरती देवी को लेकर दिए बयान पर विरोध जता रहे भाजपा और सीएम शिवराज सिंह चैहान बिसाहूलाल के खिलाफ क्या एक्शन लेते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें