मध्यप्रदेष की महिला एवं बाल कल्याण विभाग की मंत्री इमरती देवी के आरोप पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इमरती देवी खुद करोड़ों की बात करती हैं, ये बिके हुए लोग हैं। ये सिर्फ आरोप लगा सकते हैं।
मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्री और डबरा विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी इमरती देवी ने एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल किया कि वे बताएं कि जो विधायक मंत्री नहीं बना पाए, उन्हें वे हर महीने 5-5 लाख रुपए क्यों देते थे। मंत्री इमरती देवी के बयान पर आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पलटवार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री इमरती खुद करोड़ों में बात करती हैं ये बिके हुए लोग हैं। क्या कहेंगे ये लोग सिर्फ आरोप लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं भरोसा कर रहा हूं मध्यप्रदेश के मतदाता, नौजवानों, किसानों और व्यापारियों पर भरोसा कर रहा हूं। मुझे इस बात का विश्वास है कि हमारे नौजवान के साथ छोटे व्यापारी मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रखेंगे।
जनजागरण यात्रा की ष्षुरू
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ जन जागरण यात्रा की शुरूआत की। कमलनाथ ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरू। उपचुनाव वाली सभी 28 सीटों पर कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ जन जागरण यात्रा पहुंचेगी। उपचुनाव वाले क्षेत्रों में कमलनाथ सरकार के काम का बखान कांग्रेसी करेंगे। इन सीटों पर चाय चैपाल चर्चा कार्यकम चला कर बखान करेंगे।
ये आरोप लगाया था इमरती देवी ने
डबरा विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी इमरती देवी ने एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल किया कि वे बताएं कि जो विधायक मंत्री नहीं बना पाए, उन्हें वे हर महीने 5-5 लाख रुपए क्यों देते थे। इमरती देवी ने कहा कि जो मंत्री नहीं बन पाए थे उन सारे विधायकों को कमलनाथ जी हर महीना 5 लाख देते थे। कमलनाथ को लगता था कि इन्हें बांध कर रखो ताकि सरकार ना चली जाए, मेरी जनता मुझे बिकाऊ नहीं मानती जनता को मेरे ऊपर पूरा विश्वास है। कांग्रेस प्रत्याशी के रोने पर इमरती देवी ने कहा कि उन्हें तो रोना ही है, पूरी की पूरी जनता इमरती देवी के साथ है,रोने के अलावा अब वो क्या करेंगे?

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें