गृह मंत्री डा मिश्रा ने यह बात संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ दंगाइयों के साथ है। कांग्रेस को दलित नहीं दलहित की चिंता है। इसके लिए वो राजनीतिक लाभ के लिए दलितों का इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ है। डा मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी का हाथरस कनेक्शन सामने है। दलितों के हितों पर कुठारा घात किया है। कांग्रेसी धोखे की राजनीति करते है। कांग्रेस देश में कुछ भी कर सकती है। देश को जातियों में बांटना चाहती है। आगे कहा कि हाथरास संयोग नहीं एक प्रयोग था। हरियाणा में एक सभा में राहुल गांधी के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि कि 10 दिन में कर्ज माफ कर देंगे, 15 मिनिट में चीन साफ कर देंगे,उस गुरु को नमन जिन्होंने इन्हें पढ़ाया,इतनी अच्छी नस्ल के ये आते कहा से है।
वहीं बिकाऊ और टिकाऊ वाले मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कमलनाथ को स्वीकार करना चाहिए कि वो अपने ही बुने जाल में फंसे हैं। तोड़फोड़ की राजनीति का आगाज उन्होंने ही किया था अब अंजाम भुगत रहे हैं। कांग्रेस की सरकार उन्हीं की वजह से ही गिरी है, उन्हें इसका दोष किसी दूसरे के सिर नहीं मढ़ना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के काफिले पर पथराव को लेकर कांग्रेस की आरोपो पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन चुनाव आयोग के अधीन होता है जहाँ चुनाव होता है। अभी तक वो इस प्रकार के हमले करा रहे थे ये कांग्रेस के स्पॉन्सर से प्रेरित हुआ होगा कोई सस्ती लोकप्रियता के लिए खुद ने ऐसा किया होगा भाजपा पर आरोप न लगाए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें