शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

उपचुनाव में जातिवाद की दस्तक

कांग्रेस प्रत्याषी ने कहा जाग जाएं, वरना सवर्ण देष को हिन्दू राष्ट बना देंगे


मध्यप्रदेष में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत गर्मा गई है। उपचुनाव की तारीखें घोषित होते ही आरोप प्रत्यारोप तेज हो चले है। इसके चलते भांडेर से कांग्रेस प्रत्याषी के फूल सिंह बरैया ने जातिवाद को लेकर हमले तेज कर दिए है। उन्होंने एक सभा में कहा कि जाग जाएं, वरना सवर्ण वर्ग, देष को हिन्दू राष्ट बना देंगे। बरैया यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोग और मुसलमान दोनों  ही एक ही पिता की संतान हैं, चाहे डीएनए टेस्ट करा लें।
मध्यप्रदेष में 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। घोषित प्रत्याषियों ने मैदान में उतकर जनसभाओं का दौर तेज कर दिया है। कांग्रेस के दतिया जिले की भांडेर विधानसभा सीट से प्रत्याषी फूल सिंह बरैया ने एक सभा को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति वर्ग को एक होने और जाग जाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोग जाग जाएं, वरना सवर्ण वर्ग के लोग देष केा हिन्दू राश्ट बना देंगे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम अनुसूचित जाति के लोग और मुसलमान एक ही पिता की संतान हैं, चाहे तो डीएनए टेस्ट करा लो। उन्होंने कहा कि देष में बराबरी का कानून बनना चाहिए।
गौरतलब है कि फूलसिंह  बरैया बसपा के मध्यप्रदेष के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं और पिछले दिनों ही भाजपा से होते हुए कांग्रेस में आए हैं। उन्हें कांग्रेस ने राज्यसभा का भी उम्मीदवार बनाया था। अब उन्हें भांडेर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। बरैया जातिवाद को लेकर राजनीति करते रहे हैं। इस चुनाव में वे कांग्रेस प्रत्याषी हैं, इसके चलते कांग्रेस के लिए उनका यह बयान मुसीबत बन सकता है।
घृणा की राजनीति को देष में स्थान नहींः षिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने फूल सिंह बरैया को लेकर पलटवार किया है। मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने कहा कि आज बापू का जन्मदिन है। विचारों में किसी के प्रति घृणा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि घृणा की भावना भी आना पाप है। भगवान ने जिनको बनाया है, वह सब समान है। सब को न्याय मिलना चाहिए। घृणा की राजनीति को हमारे देश में कोई स्थान नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें