यह बात प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने आज शुक्रवार को प्रदेष भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। सारंग ने कहा कि कमलनाथ सरकार 15 महीने सत्ता में रही, लेकिन इस दौरान प्रदेश में एक इंच भी नई सड़क नहीं बनी, एक यूनिट भी अतिरिक्त बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। गरीब के घर में खुशहाली लाने वाली संबल योजना जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की सरकार ने शुरू किया था, उसे कमलनाथ सरकार ने बड़ी निर्दयता के बंद कर दिया। जिस मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के माध्यम से हजारों बेटियों की शादी हुई, उसे बंद कर दिया। किसी किसान का 2 लाख रुपये तक का कर्जा माफ नहीं किया। प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। इसके बावजूद कमलनाथ कहते हैं कि उन्होंने प्रदेश में विकास के रास्ते खोले और विकास को थमने नहीं दिया !
11 नवंबर के बाद प्रदेष में नहीं रहेंगे कमललनाथ
सारंग ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को मध्यप्रदेश या उसके लोगों से कुछ भी लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के ऑफिस का जो कर्मचारी उनके लिए टिकट बुक करता है, उससे अगर पूछा जाए, तो पता चलेगा कि कमलनाथ ने 10 नवंबर की शाम का या फिर 11 नवंबर को सुबह की फ्लाइट से दिल्ली का टिकट बुक करा रखा है। यह निश्चित है कि वह 11 नवंबर के बाद मध्यप्रदेश में नहीं रहेंगे।सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश की राजनीति के माध्यम से करोड़ों-अरबों रूपए कमाने वाले कमलनाथ ने प्रदेश को कोरोना महामारी में झोंक दिया। इस संकट की समीक्षा बैठक में शामिल न होकर कमलनाथ कोरोना के हॉटस्पॉट बने इंदौर में आईफा की तैयारी करवाते हैं। हीरोइनों के साथ गलबहियां डालकर खड़े होते हैं, जाम से जाम टकराए जाते हैं, पर कोरोना से बचाव की चिंता नहीं करते।
कांग्रेस बुला रहे इम्पोर्टेड प्रचारक
सारंग ने कहा कि वह दिग्गी जो 15 महीने तक कमलनाथ सरकार का रिमोट थामे रहे, आज कहां हैं, पता ही नहीं चल रहा। पहले प्रदेश का और फिर कमलनाथ सरकार का बेड़ा गर्क करने वाले दिग्विजय सिंह कहां हैं? उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस पार्टी दूसरे प्रदेशों से स्टार प्रचारक बुलाएगी, इसमें कोई आश्चर्य नहीं है। जिस राजनीतिक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष ही इंपोर्टेड होगा, उसका स्टार प्रचारक भी इंपोर्टेड ही होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें