सोमवार, 12 अक्टूबर 2020

फिर मैदान में माई के लाल, भाजपा की बढ़ी चिंता

सपा के बाद सपाक्स भी उतरा मैदान

मध्यप्रदेष में हो रहे 28 सीटों के लिए उपचुनाव में सपाक्स पार्टी ने भी अपने प्रत्याषी मैदान में उतार दिए हैं। सपाक्स के प्रत्याषियों की घोषणा से भाजपा नेता चिंतित हो गए है। पिछले विधानसभा चुनाव में माई के लाल के नारे के चलते भाजपा को ग्वालियर चंबल अंचल की सीटों पर सवर्ण वर्ग की नाराजगी के चलते करारी हार का सामना करना पड़ा था और इसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिला था।
मध्यप्रदेष में उपचुनाव को लेकर सियासत चरम पर है। वहीं लगातार एक के बाद एक दल अपने प्रत्याषी मैदान में उतार रहे हैं। कभी उपचुनाव न लड़ने वाली बहुजन समाज पार्टी ने भी इस बार अपने प्रत्याषी मैदान में उतार कर कांग्रेस और भाजपा की चिंता को बढ़ा दिया है। वहंी अब सपाक्स पार्टी ने भी मैदान में उतारने का फैसला कर अपने प्रत्याषियों की घोषणा कर दी है।
गौरतलब है कि प्रदेष में साल 2018 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर कराने में माई के लालों की बड़ी भूमिका रही थी, वो माई के लाल जो आरक्षण के खिलाफ है और आरक्षण खत्म नहीं करने के शिवराज सिंह चैहान के भाषण के बाद खफा हो गए थे और फिर सामान्य पिछड़ा वर्ग का संगठन बनाकर राजनीतिक पार्टी बना ली थी, जिसकी वजह से भाजपा को ग्वालियर चंबल में हार का सामना करना पड़ा था। सपाक्स ने अब फिर हुंकार भरी है।
एट्रोसिटी एक्ट और आरक्षण को बनाएंगे मुददा
सपाक्स पार्टी उपचुनाव में एट्रोसिटी एक्ट और आरक्षण को फिर से मुद्दा बनाएगी। सपाक्स देश के सभी वर्गों और समुदायों के गरीबों को आरक्षण देने की बात करती है, जबकि जो दशकों से ऊंचे पदों पर बैठकर आरक्षण का लाभ ले रहे हैं। उनका विरोध करती है। सपाक्स ने सत्ता में आने पर अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसद आरक्षण देने का वादा किया है। साथ ही जनता से भाजपा और कांग्रेस का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। सपाक्स की सक्रियता से बीजेपी में चिंता है तो कांग्रेस को 2018 की तरह फायदा मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।
11 उम्मीदवारों की घोषणा
सपाक्स पार्टी ने 11 विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याषियों की घोषणा कर दी है। सपाक्स ने सुमावली से शत्रुघ्न सिकरवार,  मुरैना से धर्मेंद्र सिकरवार,  अंबाह से बीरबल महावर,  मेहगांव से दीपक सिंह कुशवाह,  ग्वालियर ईस्ट से सुनील कुमार शर्मा,  पोहरी से उदयभान सिंह परिहार,  बमोरी से शिशुपाल यादव,  अशोकनगर से महेंद्र सिंह महावर, सांची से हरिनारायण बेदी, हाटपिपल्या से सुरेश शर्मा और सांवेर से संतोष रत्नाकर को प्रत्याषी बनाया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें