मध्यप्रदेष के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेष की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की भूमिका चैतुए के समान बताई। उन्होंने कहा कि वे तो चुनाव के वक्त दिखाई देते हैं, फिर चले जाते हैं।
गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की राजनीति में कमलनाथ की भूमिका चैतुए के समान है। जो सिर्फ चैत के महीने में ही फसल काटने के लिए गांव में नजर आता है। उसके बाद नहीं। इसी तरह कमलनाथ भी सिर्फ चुनाव के समय दिखाई देते फिर गायब हो जाते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है। जिसमें कहा कि, कांग्रेस में परिवारवाद चल रहा है कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं रहा, वहां लोकतंत्र नहीं मिलेगा।
पूर्व मंत्री गोविंद सिंह के बयान पर उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की स्थापना विदेशी मूल के व्यक्ति ने की थी तो वो लोकतंत्र को खत्म करने के लिए की थी आज भी विदेशी मूल का व्यक्ति काबिज है।गोविंद सिंह, गलत जगह गलत चीज बोल रहे है। कांग्रेस में परिवार वाद चल रहा है कांग्रेस में लोकतंत्र नही रहा, वहां लोकतंत्र नही मिलेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को कांग्रेस नेता वोट कटुआ मानते हैं। यानी ऐसा नेता जिसे चुनाव प्रचार के लिए बुलाया तो वोट कट जाएंगे। कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे उमंग सिंघार ने भी मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ को मुखौटा और दिग्विजय सिंह को पर्दे के पीछे से सरकार चलाने वाला बताया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने बोझ से पहले भी गिरी थी अब फिर गिरेगी। साथ ही कांग्रेस की खाट पर चर्चा पर बोले कि, इससे पहले उन्होंने उत्तरप्रदेश में भी खाट पर चर्चा की थी, उनकी न खाट रहेगी, न उनके ठाट रहेंगे,खाट पर बोलते हैं और सदन में सोते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें