मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020

जनादेष का अपमान करने वालों को हराएं


उपचुनाव के लिए माकपा की अपील

माक्र्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने जनादेष का अपमान करने वालों को हराएं। उन्होंने कहा कि जनादेष को पलटने वाली भाजपा को उपचुनाव में हराएं।
जसविंदर सिंह ने आज जारी एक बयान में यह अपील राज्य के उन 28 विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से की, जहां पर उपचुनाव होने है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले 28 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव सामान्य परिस्थितियों की उपज नहीं है। बल्कि भाजपा ने उस जनादेश को पलटकर सत्ता को हथियाने का खेल खेला है। इसमें जनादेश का अपमान कर उसे बेचने वाले और अब भाजपा की ओर से फिर चुनाव लड़ने वाले बिकाऊ लाल भी शामिल है।
सिंह ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में सत्ता हथियाने का खेल उस खतरनाक समय में खेला था। जब प्रदेश कोरोना की चपेट में आ रहा था। तब भाजपा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सहित 22 विधायको की खरीद फरोख्त कर सरकार बनाने में जुटी थी। भाजपा की इन्हीं हरकतों के चलते प्रदेश कोरोना महामारी की चपेट में आया है।
उन्होंने कहा कि सत्ता पाने के साथ ही भाजपा और सिंधिया की सौंदेबाजी भी बेनकाब हो गई। शिवराज सिंह चैहान के मुख्यमंत्री बनने के अगले ही दिन सिंधिया परिवार के खिलाफ राजस्व न्यायालय में चल रहे मुकदमें  वापस ले लिए गए।  भाजपा सरकार का छह माह का कार्यकाल इस बात का प्रमाण है कि मंडियों में किसानों की लूट फिर से चालू हो गई है। बिजली कंपनियों की लूट से उपभोक्ता फिर से परेशान है।
सिंह ने कहा कि सत्ता हथियाने के बाद भाजपा का मकसद कारपोरेट की लूट को बढ़ाकर-मजदूरों-किसानों और आम जनता पर बोझ डालना और संघ के साम्प्रदायिक एजेंडे को आगे बढ़ाकर साम्प्रदायिक ध्रवीकरण तेज करना है।  उन्होंने बताया कि माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने निर्णय लिया है कि इन परिस्थितियों में जनतंत्र की रक्षा के लिए तथा जनादेश के बेचने और जनादेश को पलटने वाली साम्प्रदायिक भाजपा को हराने के लिए स्वतंत्र अभियान चलाएगी।  पार्टी इन विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से भी साम्प्रदायिक, जनविरोधी भाजपा और जनादेश का अपमान करने वाले प्रत्याशियों को हराने की अपील करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें