रविवार, 4 अक्टूबर 2020

मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेसिंग में बैठे फर्जी किसान

कांग्रेस का आरोप, अधिकारियों को करें बर्खास्त


कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान द्वारा आयोजित वीडियो कांफ्रेसिंग में फर्जी किसानों को बैठाया जा रहा है। साथ ही उनसे खेती से जुड़े फर्जी दावे प्रस्तुत किए जा रहे हैं। कांग्रेस ने फर्जी किसानों को वीडियो कांफे्रसिंग में बैठाने वाले अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की है।
कांग्रेस के युवा विधायक कुणाल चैधरी ने आज प्रदेष कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की एक इवेंट जिसमें कि वह किसी बड़े होटल में कुछ किसानों को बैठा कर उनकी फसल की जानकारी लेकर प्रदेश को यह जानकारी देने का प्रयत्न कर रहे थे कि प्रदेश में किसानों के ना केवल उत्पादन में वृद्धि हो रही है बल्कि वह 3 एकड़ के छोटे से खेत में भी लाखों रुपए कमा रहे हैं।
मुख्यमंत्री के इस वीडियो को देखकर मंदसौर जिले के एक जागरूक कृषक बद्री लाल धाकड़ ने जब उपसंचालक कृषि विभाग को फोन लगाया और उस किसान से बीज खरीदने हेतु उसकी जानकारी मांगी तो उन अधिकारी ने ऐसी कोई भी जानकारी होने से इंकार करते हुए कहा कि आप हाॅर्टिकल्चर विभाग में बात करें। उन्होंने हाॅर्टिकल्चर विभाग के अधिकारी का नंबर भी किसान को दिया। किसान धाकड़ ने जब हाॅर्टिकल्चर विभाग के अधिकारी नीरज सांवरिया को फोन द्वारा संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि झूठा वीडियो वायरल हो गया है। बाद में उन्होंने कहा कि उस वीडियो में जिस किसान को बुलाया गया है उसका चयन उन्होंने नहीं बल्कि भोपाल के प्रदेश अधिकारियों ने किया था इसलिए इंटरव्यू में व्यक्त किए गए विचारों के लिए भोपाल के अधिकारी ही जिम्मेदार हैं। जब किसान बद्री धाकड़ ने इस अधिकारी से और जानकारी लेना चाही तो उसने नाराज होकर भविष्य में फोन ना लगाने की बात कही और जब किसान ने कहा कि इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को दी जाएगी तब उसने इंटरव्यू में बिठाए गए फर्जी किसान का फोन नंबर देकर पल्ला झाड़ लिया। उद्यानिकी अधिकारी नीरज सांवरिया के दिए हुए नंबर पर जब किसान से बात की गई और बीज खरीदने की चर्चा की गई तो किसान की पोल पट्टी खुल गई। वह तो हेक्टेयर एकड़ और बीघा तक का अंतर नहीं समझता था और ना ही उसे लहसुन की खेती करने की कोई विशेष जानकारी थी। जब  कृषक धाकड़ ने उससे समस्त किसानों से इस झूठे इंटरव्यू के लिए माफी मांगने की बात की और कहा कि नहीं तो उसके घर के सामने किसान धरना देंगे। तब उसकी सच्चाई सामने आ गई झूठे किसानों को बिठाकर झूठे दावे कराने और ऐसे आयोजनों पर करोड़ों रुपए शासन का व्यर्थ करने का खुलासा होने से यह सिद्ध हो गया है कि प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री की झूठी वाहवाही करने के लिए झूठे आयोजन कर प्रदेश के जन धन को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे हैं। वीडियो और आॅडियो के माध्यम से इस साजिश को बेनकाब करते हुए कुणाल चैधरी ने तत्काल ऐसे अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि ऐसे झूठे आयोजनों के माध्यम से किसानों को गुमराह करने के प्रयत्नों के लिए मुख्यमंत्री को प्रदेश के किसानों से माफी मांगनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें