मामा मदारी का रोल ना करो, नौटंगी बंद करो
मध्यप्रदेष में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी पर की गई टिप्पणी के बाद भाजपा के विरोध के चलते पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कमलनाथ के बचाव में उतरे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान से कहा मामा मदारी का रोल ना करो, नौटंगी बंद करो।
पूर्व मुख्ममंत्री कमलनाथ द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्री और डबरा से भाजपा प्रत्याषी इमरती देवी को लेकर की गई टिप्पणी के बाद मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान सहित पूरी भाजपा ने मौन व्रत रखा। इस पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ का बचाव किया। वे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बचाव में आए और उन्होंने टवीट कर कहा कि कमलनाथ ने किस संदर्भ में इमरती देवी को “आइटम” कहा मैं नहीं जानता, लेकिन विरोध में भाजपा ने मौन रखने का निर्णय समझ से परे है। जब हाथरस में दलित युवती का बलात्कार हुआ तब भाजपा द्वारा एक शब्द इस घटना के खिलाफ में क्यों नहीं निकला? मामा मदारी का रोल ना करो नाटक नौटंकी बंद करो।
एक अन्य टवीट में उन्होंने मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर द्वारा मंच पर मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान के पैरों में सिर रखने को लेकर लिखा है कि पैरों में गिरे आदमी को कैमरे के सामने बुला कर फिर पैरों में गिराया। ये आदमी पैरों में गिरा और शिवराज नजरों में गिरा। नौटंकी में भाजपा मदारी को भी मात देते हैं।
मायावती हुई नाराज
इमरती देवी पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने भी नाराजगी जताई। मायावती ने टवीट कर लिखा कि मध्यप्रदेश में ग्वालियर की डबरा रिजर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ रही दलित महिला के बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोर महिला-विरोधी अभद्र टिप्पणी अति-शर्मनाक व अति-निन्दनीय है। इसका संज्ञान लेकर कांग्रेस आलाकमान को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी को इसका सबक सिखाने व आगे महिला अपमान करने से रोकने आदि के लिए भी खासकर दलित समाज के लोगों से अपील है कि वे मध्यप्रदेष में विधानसभा की सभी 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में अपना वोट एकतरफा तौर पर केवल बसपा उम्मीदवारों को ही दें तो यह बेहतर होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें