मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020

गरीबों को अधिकार और न्याय देना हमारा अधिकार

शिवराज ने कहा कि पता नहंी कांग्रेसी मित्रों को क्या हो गया वे गरीबांे को भूखा नंगा कहते हैं


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि हम भूखे-नंगे हैं, हमने 77 लाख से अधिक किसानों का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सूची में जोड़ा। गरीबों को अधिकार और न्याय देना हमारा धर्म है। इसलिए हम अमीरों से धन लेंगे और गरीबों के कल्याण के काम करेंगे। यही सामाजिक न्याय है।
 मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चैहान ने प्रदेष भाजपा कार्यालय में प्रदेश की 28 विधानसभाओं में चुनाव प्रचार के लिए वीडियो रथ को रवाना कर प़त्रकारांे से चर्चा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि  हम चुनाव को चुनाव की तरह लेते हैं, लेकिन पता नहीं कांग्रेस के मित्रों को क्या हो गया है। वे गरीबों को भूखा-नंगा कहते हैं।
उन्होंने कहा कि  कमलनाथ  हम नंगे-भूखे हैं क्योंकि हमने किसानों को 0 प्रतिषत ब्याज पर ऋण देना प्रारंभ किया है, हमने किसान सम्मान निधि में प्रदेश की तरफ से  4 हजार रूपए का योगदान दिया है, विद्यार्थियों को लैपटॉप देना प्रारम्भ किया है, कन्यादान की राशि देना पुनः प्रारंभ किया है। हम भूखे-नंगे ही अच्छे हैं, क्योंकि ये भूखे-नंगे गरीबों, किसानों के कल्याण के लिए काम करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप मुझे भूखा-नंगा कहो लेकिन मैं गरीबों का उत्थान करता रहूंगा, उनको उनका हक दिलवा कर रहूंगा। ईश्वर समदर्शी है, उसने सबको बराबर बनाकर भेजा है। कमलनाथ  आप जैसे लोगों ने गरीबों का हक छीना है। गरीबों का हक दिलवाकर रहूंगा। मध्यप्रदेश के खजाने पर पहला हक गरीबों, किसानों, महिलाओं का है और मैं उन्हें यह देकर रहूंगा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ आप उद्योगपति हैं और बड़े आदमी हैं इसलिए सरकारी योजनाओं के लाभ से मध्यप्रदेश की गरीब जनता को वंचित कर दिया था। हम भूखे-नंगे हैं, हमने 77 लाख से अधिक किसानों का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सूची में जोड़ा। गरीबों को अधिकार और न्याय देना हमारा धर्म है। इसलिए हम अमीरों से धन लेंगे और गरीबों के कल्याण के काम करेंगे। यही सामाजिक न्याय है।
चुनाव प्रचार रथों को किया रवाना
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने आज प्रदेष भाजपा कार्यालय में कन्यापूजन कर जनप्रतिनिधियों के साथ चुनाव प्रचार रथों को झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, भूपेंद्र सिंह और उनकी टीम को  बधाई देता हूं कि कोरोना काल में जनता तक अपनी बात पहुंचाने के लिए आपने वीडियो रथ माध्यम का उपयोग करना सुनिश्चित किया है। आपका यह प्रयास भारतीय जनता पार्टी के संदेश को गांव-गांव लेकर जाएगा। ये वीडियो रथ भाजपा के काम को जनता के बीच रखेंगे। प्रत्यक्ष रूप से कोरोना में काल में उतनी सभाएं संभव नहीं हैं। इससे कोरोना के संकट से भी जनता को हम बचा पायेंगे और अपनी बात भी प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचा पाएंगे।
चुनाव प्रचार रथ पर सिंधिया की तस्वीर नहीं
प्रदेष भाजपा कार्यालय से आज जिन चुनाव प्रचार रथों को विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया, उन पर लगे पोस्टरों में ज्योतिरादित्य सिंधिया की फोटो न होना चर्चा का विशय रहा। पोस्टरों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान और प्रदेष भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्षर्मा की तस्वीरें ही थी। रथ पर सिंधिया के पोस्टर न होने से कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा हमें शक था चुनाव के बाद सिंधिया को किनारे किया जाएगा, लेकिन भाजपा ने चुनाव से पहले ही किनारे कर दिया. वही कांग्रेस ने सिंधिया को याद दिलाया प्रचलित शेर सम्मान पर आंच आए तो टकराना जरूरी है।
विकास के बजाय भावनात्मक मुददों पर ले जाना चाहते हैं चुनाव
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि  शिवराज सिंह व भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसीलिए वह चुनाव को विकास के मुद्दों की बजाय भावनात्मक मुद्दों पर ले जाना चाहते हैं। एक बयान को भाजपा व शिवराज मुद्दा बनाने का काम कर रहे हैं और चुनाव को उस ओर मोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, तो वह यह जान ले प्रदेश की जनता बहुत समझदार है और भाजपा की इस घृणित राजनीति को भलीभांति समझती है व चुनाव में इसका भाजपा को कड़ा जवाब भी देगी। सलूजा ने बताया कि शिवराज सिंह निरंतर कभी अपनी सभाओं में हाथ जोड़ घुटने के बल बैठ जाते हैं, कभी जनता को भगवान और खुद को पुजारी बताने लग जाते है, कभी अन्य किसी भावनात्मक मुद्दों को सामने ले आते हैं, लेकिन वह अपने 15 वर्ष पर ना बात करने को तैयार है और ना हिसाब देने को। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें