बुधवार, 14 अक्टूबर 2020

मैदान में कांगे्रस को पीछे छोड़ा भाजपा ने

   कांग्रेस से पहले कार्यकर्ता और मतदाता तक पहुंची भाजपा


मध्यप्रदेष में 28 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा पूरी रणनीति के साथ चुनाव की तारीखों की घोशणा के पहले से ही तैयारी कर मैदान में जुटी  रही। वहीं कांग्रेस अब तक हर विधानसभा क्षेत्र में मैदान और मतदाता तक पहुंचने में सफल नहीं हो पाई है। भाजपा के बड़े नेता हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर कार्यकर्ता और मतदाता तक अपने बात पहुंचाने में सफल रहे हैं।
मध्यप्रदेष में उपचुनाव को लेकर सियासत अब गरमा गई है। भाजपा ने भले ही प्रत्याषियों की घोशणा कांग्रेस के बाद की हो, मगर वह मैदानी तौर पर कार्यकर्ता और मतदाता तक पहुंचने में सफल रही है। भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस की ओर से अब तक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ही सक्रिय नजर आ रहे थे। अन्य नेताओं का मैदानी रूख नजर नहीं आया। मंगलवार से जरूर कंातिलाल भूरिया और अजय सिंह ने भी कमलनाथ का साथ देना ष्षुरू किया हैं, मगर ग्वालियर चंबल अंचल में डा गोविंद सिंह की सक्रियता अब भी नजर नहीं आ रही है। पार्टी के तमाम बड़े चेहरे अब तक प्रचार का मन नहीं बना पाए हैं। कांग्रेस में अब पूरा दारमोदार केवल प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ पर ही दिख रहा है।
दूसरी ओर भाजपा की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान नजर आए हैं, जबकि प्रदेष भाजपा अध्यक्ष वी डी  षर्मा के अलावा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय अजा मोर्चा अध्यक्ष लाल सिंह आर्य सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के अलावा पूर्व मंत्रियों व विधायकों को भी भेजा जा रहा है।
असंतुश्ट नेताओं को भी किया सक्रिय
चुनाव के पहले भाजपा में जो असंतुश्ट नेता सिंधिया समर्थकों को लेकर नाराज चल रहे थे, उन्हें भाजपा ने अब मैदानी कमान सौंप कर सक्रिय कर दिया है। खासकर प्रभात झा, जयभान सिंह पवैया और अजय विष्नोई जैसे नेता जो मुखर होकर विरोध कर रहे थे, उन्हें भी मैदान में कार्यकर्ताओं को साधने की जिम्मेदारी दे दी है। ये सभी नेता ग्वालियर चंबल अंचल मंे जुटे हुए हैं। जबकि दीपक जोषी को हाट पिपल्या में सक्रिय किया गया है। इसी तरह मालवा में कैलाष विजयवर्गीय की सक्रियता के बाद नाराज नेताओं ने भी अब मैदान में सक्रियता दिखानी षुरू की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें