मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कमलनाथ के लिए मध्यप्रदेश सिर्फ एक चारागाह है। उन्होंने अपने 40 साल के संसदीय जीवन में उन्होंने मध्यप्रदेश के लिए आखिर क्या किया? उन्होंने कहा कि कमलनाथ बड़े उद्योगपति हैं, लेकिन क्या एक भी उद्योग उन्होंने मध्यप्रदेश में लगाया? मध्यप्रदेश और उसकी जनता से उनको न पहले कभी लगाव रहा है और न आज है।
26 को रहेगा दषहरे का अवकाश
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने कहा कि दषहरे का अवकाश 26 अक्टूबर को रहेगा। उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है, इसलिए 26 अक्टूबर को दषहरे का अवकाश तय किया गया है। उन्होंने कहा कि विजयादषमी 25 को भी मनाई जा रही है और 26 को भी मनाई जा रही है। अब दषहरे का अवकाश सोमवार को भी रहेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें