गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020

उच्च न्यायालय के फैसला, षिवराज ने निरस्त की सभाएं


उच्च न्यायालय की ग्वालियर बैंच के फैसले के बाद आज मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने अपनी ष्षाडोरा और बराच में होने वाली सभाएं निरस्त कर दी। उन्होंने इसकी जानकारी सोषल मीडिया पर दी और कहा कि हम उच्च न्यायालय का सम्मान करते हैं और सुप्रीम कोट जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह एक असमंजस की स्थिति बन गई है, मध्यप्रदेश के एक हिस्से में सभाएं हो सकती हैं और दूसरे हिस्से में नहीं हो सकती।
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने टवीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज शाडोरा और बराच में मेरी सभाएं थीं, मैं वहाँ के नागरिकों से क्षमा मांगता हूँ, हमने आज वो सभाएं निरस्त की हैं। उच्च न्यायालय की ग्वालियर बेंच ने एक फैसला दिया है, जिसके तहत चुनावी रैली या सभाएं आयोजित नहीं की जा सकती हैं या चुनाव आयोग की अनुमति से ही आयोजित की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस फैसले का सम्मान करता हूं, लेकिन इस फैसले के संबंध में हम सर्वोच्च न्यायालय जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक असमंजस की स्थिति बन गई है, मध्यप्रदेश के एक हिस्से में सभाएं हो सकती हैं और दूसरे हिस्से में नहीं हो सकती। मुझे पूरा विश्वास है कि सर्वोच्च न्यायालय में हमें न्याय मिलेगा।
सोनिया गांधी करें कमलनाथ पर कार्रवाई
कमलनाथ द्वारा बहन इमरती देवी पर की गई अमयार्दित टिप्पणी पर चुनाव आयोग और देश आज जवाब मांग रहा है। मैंने भी  सोनिया गांधी  को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। मैं उनसे पुनः आग्रह करता हूं कि वे कमलनाथ के विरुद्ध कार्रवाई करें या फिर कहें कि उन्होंने जो कहा था, सही था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें