शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

वचन पत्र नहीं कांग्रेस का है कपट पत्र: नरोत्तम


मध्यप्रदेष कांग्रेस द्वारा उपचुनाव को लेकर तैयार किए वचन पर को राज्य के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कपट पत्र बताया। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस के वचन पत्र को कपट पत्र बताते हुए कांग्रेस पर जनता से झूठे वादे करने का आरोप भी लगाया है।
गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने अपने निवास पर संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि  वचन पत्र नहीं कांग्रेस ने कपट पत्र जारी किया है। झूठे वचन पत्र जारी करके कांग्रेस वोट मांगती है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के राश्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 10 दिन के अंदर किसानों के 2 लाख तक के कर्ज माफ करने की बात कही थी, तब कांग्रेस ने  किसान का कर्ज माफ क्यों नहीं किया। किसी एक किसान का तो दो लाख का कर्ज माफ कर देते।  मिश्रा ने कमलनाथ द्वारा जनसभा में यह सवाल पूछे जाने पर कि मेरी सरकार क्यों गिराई, मेरी गलती क्या है। इस पर उन्होंने कहा कि सरकार उन्होंने खुद गिराई है किसी और ने नहीं गिराया है। कांग्रेस की ओर से वचन पत्र में ग्वालियर में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगाने जाने की घोषणा पर गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ ग्वालियर गए तब वो रानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल गए नही और अब प्रतिमा स्थापित करने की बात करते हैं।
 रानी लक्ष्मी बाई को लेकर सिंधिया परिवार पर लगने वाले आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इतिहास से ज्यादा अपना भूगोल देख लेना चाहिए। एक समय कष्मीर से कन्याकुमारी तक राज करने वाली पार्टी अब कहां सिमट कर रह गई है, यह चिंता का विशय है। आने वाले समय में तो कांग्रेस को ढंूढते रह जाओगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें