अकेले कमलनाथ कर रहे सभाएं
मध्यप्रदेष में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ खुद अकेले मैदान में दिखाई दे रहे है। प्रदेष के दूसरे बड़े नेताओं खासकर दिग्वियज समर्थकों ने अब तक दूरी बनाए रखी है। कमलनाथ ही अकेले सभाएं कर रहे हैं, वहीं दूसरे नेताओं को लेकर प्रदेष कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई कार्यक्रम भी तय नहीं किया गया है।प्रदेष में 28 विधानसभा क्षेत्रों के लिए हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी नजर आ रही है। प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ खुद अकेले सभाएं कर रहे है। कमलनाथ ने मालवा अंचल से इन सभाओं का दौर ष्षुरू किया जो अब तक जारी है। उनके अलावा किसी भी बड़े नेता ने अब तक उपचुनाव में सक्रियता नहीं दिखाई है। इसके पीछे यह माना जा रहा है कि कमलनाथ ने टिकट वितरण मंे सर्वे को आधार बनाया और उसके आधार पर ही टिकट वितरण किया। उन्हें इस काम में प्रदेष कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक का भी सहयोग मिला है। इसके अलावा दिग्विजय सिंह इस बार पहले से ही टिकट को लेकर दूरी सी बना चुके थे। हालांकि ब्यावरा में कांग्रेस प्रत्याषी का चयन उनकी ही पसंद से हुआ है। फिर भी वे अब तक चुनावी मैदान से दूर नजर आ रहे हैं। उनके अलावा कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह, डा गोविंद सिंह आदि बड़े नेताआंे की सक्रियता कम ही नजर आई है। हालांकि अजयसिंह अनूपपुर में हुई सभा में जरूर कमलनाथ के साथ नजर आए थे, मगर इसके अलावा अन्य स्थानों पर वे अब भी नहीं पहुंचे हैं।वहीं अरूण यादव कमलनाथ के साथ ग्वालियर जरूर पहुंचे थे, इसके अलावा उनकी भी सक्रियता कम ही नजर आ रही है। वहीं गोविंद सिंह की भी सक्रियता नजर नहंी आ रही है। बल्कि वे पार्टी की कार्यषैली पर ही सवाल उठा रहे हैं। दो दिन पहले गोविंद सिंह ने कहा था कि पार्टी में लोकतंत्र ही नहीं है। उन्होंने कहा कि था कि कई सालों से मैं देख रहा हूं कि चुनाव समिति की बैठकें ही नहीं हो रही हैं। प्रदेष अध्यक्ष के पास ही सभी तरीके के अधिकार होते हैं, वे ही सभी तरीके के फैसले लेते हैं। गोविंद सिंह के इस बयान के बाद उनकी नाराजगी स्पश्ट नजर आई थी।
रूठों को मनाएंगे दिग्विजय
पार्टी नेताओं का कहना है कि दिग्विजय सिंह को पार्टी ने एक बार फिर टिकट वितरण के बाद उपजे असंतोश को दूर करने की जिम्मेदारी सौंपी है। वे नाराज नेताओं को मनाने के लिए मोर्चा संभालेंगे। इस वजह से वे मैदान में नजर नहीं आ रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें