रविवार, 18 अक्टूबर 2020

कांग्रेस प्रत्याषी फूल सिंह बरैया ने बढ़ाई कांग्रेस की मुसीबत


बयान से नाराज हुए कांग्रेस नेता, दिया इस्तीफा

मध्यप्रदेष में उपचुनाव के चलते बयानबाजी का दौर तेज हो चला है। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याषी फूलसिंह बरैया के एक  वायरल वीडियो में सवर्णों को लेकर दिए बयान से कांग्रेस नेता खफा नजर आने लगे हैं। दतिया के 10 कांग्रेस नेताओं ने बरैया के बयान पर नाराजगी जताई और इस्तीफे दे दिए हैं।
राज्य में उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनांे ही दलों के बीच जमकर बयानबाजी की जा रही है। दोनों ही दलों के नेता प्रतिदिन नए नए आरोप लगाकर एक दूसरे को घेरने में लगे हुए हैं। ऐसे में भांडेर से कांग्रेस प्रत्याषी फूल सिंह बरैया का पिछले दिनों एक वायरल वीडियो फिर से कांग्रेस के लिए मुसीबत बन गया है। इस वीडियो को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस को घेर रही है। भाजपा द्वारा वीडियो को लेकर की जा रही बयानबाजी के बाद कांग्रेस में अब खलबली मच गई है। कांग्रेस के सवर्ण वर्ग के नेता अब नाराज होते जा रहे हैं। बरैया के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच उनके आपत्तिजनक बयानों के विरोध में 10 कांग्रेस नेताओं ने इस्तीफा दे दिया। इससे पहले भांडेर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुरदास खंपरिया ने भी इन्हीं बयानों के विरोध में पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी।
 बरैया के बयानों से नाराज होकर इस्तीफा देने वाले नेताओं ने कहा है कि बरैया के बयान समाज को तोड़ने वाले हैं। इन बयानों से हम आहत हैं क्योंकि पार्टी ने बरैया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इस्तीफे में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि बरैया ने अपने बयानों में रानी लक्ष्मीबाई को लेकर भी आपत्तिजनक बातें कही थीं। ये बयान समाज का माहौल खराब करते हैं। बता दें कि वायरल वीडियो में फूल सिंह बरैया सवर्णों के खिलाफ काफी आपत्तिजनक बातें कहते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा था सवर्ण भारत में बाहर से आए थे।
यहां उल्लेखनीय है कि बरैया को लेकर पहले कांग्रेस उनके बयानों से किनारा कर रही थी, बाद में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ उनका बचाव करते नजर आए थे। खुद बरैया ने वीडियो को पुराना बताते हुए सफाई दी थी, मगर उनका विरोध अब भी थम नहंी रहा है।
इन्होंने दिए इस्तीफे
पार्टी छोड़ने वालों में कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष, इंदरगढ़ शिवरमण सिंह राठौर, लोकेंद्र सिंह दांगी उनाव ब्लॉक अध्यक्ष, महिपाल सिंह गुर्जर जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस एवं कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष इंदरगढ़, कमला दिवाकर यादव कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष सेंवढ़ा, ऋतुराज मिश्रा टुनटुन महाराज सचिव शहर कांग्रेस, मानवेंद्र सिंह यादव मंडलम अध्यक्ष दुरसड़ा, राजासिंह यादव उड़ीना, आत्माराम दांगी मंडल अध्यक्ष कामद, वीरसिंह कुशवाह बीकर, सुग्रीव यादव उनाव हंै।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें