बुधवार, 14 अक्टूबर 2020

माफिया की गुलामी से आजाद कराना है सुमावली को

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा षिवराज मंे केवल षराब का धंधा ही फलफूल रहा


मध्यप्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि सुमावली पहले महाराजा की गुलामी से आजाद हुआ, अब माफिया की गुलामी से आजाद कराना है। शिवराज सिंह की नीतियों के कारण मालनपुर से लेकर पूरे प्रदेश में इंडस्ट्री एरिया दम तोड़ रहे हैं। केवल शराब का धंधा ही फलफूल रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह बात आज कांग्रेस विधायक अजब सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेष की पहचान मिलावट, माफिया और भ्रष्टाचार से थी। मैंने सरकार बनते ही हर किस्म के माफिया के खिलाफ अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत चंबल में सबसे बड़ी कार्रवाई एदल सिंह कंषाना पर होनी थी। एदल सिंह को पता है कि न तो कमलनाथ को कोई डरा सकता है, न ही पटा सकता है। माफिया की कार्रवाई में एदल सिंह फंसने वाले थे, इसलिए बड़ा सौदा किया गया और भाजपा से मिलकर कांग्रेस की सरकार गिरा दी। छोटा सौदा होता तो छिप जाता। बड़े सौदे छिपते नहीं हैं।
कमलनाथ को बैठाएं कुर्सी पर
कांग्रेस के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय मध्यप्रदेश में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के प्रचार को लेकर मुरैना जिले के सुमावली विधान सभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाहा के प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के साथ मंच साझा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री के तौर पर कमल नाथ सरकार ने चंद महिनों में ही जिस तरह से मध्यप्रदेश की जनता को एवं किसानों के हित में कर्ज माफी से लेकर तमाम वो निर्णय चंद मिनटों में लेकर एक संदेश दिया था। आज फिर से आप लोगों को मौका मिला है कि कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाकर फिर से एक बार कमल नाथ  को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाएँ।
भाजपा प्रत्याषी को बताया माफिया
चुनावी सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने भाजपा की जमकर आलोचना की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी एंदल सिंह कंसाना को माफिया बताया है। अजय सिंह ने कहा कि मैं ज्योतिरादित्य को दोषी नहीं मानता। जो परिवार की पृष्ठभूमि है, उसी को निभाने का काम सिंधिया ने किया है। उन्होंने कहा कि ये वहीं एंदल कंसाना जो रेत बेचता है, अबैध शराब को बेचता है। चंबल अंचल का सबसे बड़ा माफिया कंसाना है। गांव-गांव दारू बेचता हो, टोल प्लाजाओं पर कब्जा करता है भाजपा के प्रत्याशी एंदल सिंह कंसाना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें