मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020

सही मायनों मंे अब आजाद हुआ है बामौरी

कमलनाथ ने कहा सिंधिया ने एक कालेज नहीं खोलाए जबकि वे कितने स्कूल चलाते हैं


मध्यप्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज फिर भाजपा और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला। उन्हांेने कहा कि लोकसभा चुनाव में सिंधिया को हराने के बाद अब सही मायने में बामौरी आजाद हुआ है। सिंधिया ने यहां एक कालेज भी नहीं खोलाए जबकि वे कितने स्कूल चलाते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह बात आज बामौरी में कांग्रेस प्रत्याषी कन्हैयालाल अग्रवाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व कार्याकाल के दौरान किए गए कार्यों का उल्लेख किया और बताया कि कांग्रेस की सरकार ने 15 माह में कितने और क्या काम किए। उन्होंने कहा कि बमौरी की जनता बिकाऊ नहीं है। देश में लोग कहते हैं मध्यप्रदेष की राजनीति बिकाऊ है। सौदेबाजी कर देश भर में मध्यप्रदेष को बदनाम कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कि 2018 में शिवराज सरकार को जनता ने घर बैठा दिया था। मध्यप्रदेश को शिवराज सरकार ने 15 साल में भ्रष्टाचार में नंबर 1ए महिला अत्याचार में नंबर 1 दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि  बमौरी अब सही मायने में आजाद हुआ है। पिछले लोकसभा में सिंधिया को हराकर संदेश दिया कि हम गुलाम नहीं हैं। बमौरी महाराजा का क्षेत्र रहा है। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि बमौरी में एक कॉलेज नहीं है जबकि वो कितने स्कूल कॉलेज चलाते हैं।

कमलनाथ के साथ आज मंच पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी उपस्थित नजर आए। वे आज उनके साथ पहली बार चुनाव प्रचार में दिखाई दिए। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बरसों बाद बामौरी आया हूं। यहां आकर पता चला कि यहां की जनता बिकाउ नहीं हैए जनता टिकाउ हैए जबकि सिंधिया कहते हैं मैं पैसों के दम पर जनता को खरीद सकता हूं। अजय सिंह के अलावा आज मंच पर आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया भी नजर आए। जबकि कमलनाथ की सभाओं में इन नेताओं के नहीं होने और चुनाव प्रचार में दिखाई नहीं देने को लेकर सवाल उठने लगे थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें