गुरुवार, 19 अप्रैल 2018

एयर कंडीशनर लगाने के नाम पर ठगे 12 लाख


राजधानी में एक कालेज संचालक से एयर कंडीशनर लगाने के नाम पर 12 लाख रुपए ठग लिए. जब एयर कंडीशनर नहीं लगाए और युवक नहीं मिला तो कालेज संचालक ने थाने में इसकी शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की खोज शुरु कर दी है.
राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में अनिल मिश्रा रहते हैं. उनका सीहोर में कालेज है. इसके अलावा वे भोपाल में आॅरा माल के समीप एक काम्पलेक्स भी बनवाया हैं. इस काम्पलेक्स का काम चल रहा था, तभी एक युवक अख्तर सईद उनके पास आया और खुद को ब्लू स्टार कंपनी का डीलर बताया. अख्तर सईद ने अनिल मिश्रा ने काम्पलेक्स में एयर कंडीशनर लगाने के लिए बातचीत की और दोनों के बीच 53 लाख रुपए में सौदा पक्का हुआ. इसके बाद अनिल मिश्रा ने अख्तर ने 12 लाख रुपए एडवांस लिए और जल्द ही एयर कंडीशनर लगाने की बात कही. बाद में जब काम्पलेक्स में एयर कंडीशनर नहीं लगे और लंबा समय हो गया तो अनिल ने अख्तर से संपर्क करना चाहा, मगर उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद अनिल मिश्रा ने मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर ब्लू स्टार कंपनी से संपर्क कर अख्तर के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि अख्तर नामक युवक भोपाल में इस कंपनी का डीलर नहीं है. पुलिस आरोपी की खोज कर रही है.
दिन दहाड़े चोरी करने वाला पकड़ाया
क्राइम ब्रांच ने दिल दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. क्राइम ब्रांच के अनुसार शकील नामक युवक बाग फरहत अफजा में रहता है. युवक गैस कंपनी का सिलेंडर डिलेवरी करता है, इस दौरान वह घरों में जाकर देखता था कि सूनसान घर कौन सा है और वहां पर चोरी की वारदात को अंजाम देता था. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का माल भी बरामद किया है.पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
राजधानी के र्इंटखेड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस के अनुसार ग्राम कनेरा निवासी वरुण पाल ने गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी की है. गांव  के लोगों ने जब युवक को पेड़ पर लटका देखा तो उसके घर वालों को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने शव बरामद कर लिया है. इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि युवक ने किन कारणों से फांसी लगाई. पुलिस को आशंका है कि किसी ने युवक की हत्या तो नहीं की है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें