मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वाले 2 सटोरियों को पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली एक सूचना पर बीती देर रात राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में खजूरीकला गांव के पास पास एक मकान में छापा मार कर आईपीएल के क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वाले विदिशा जिले के गंजबसौदा कस्बे के निवासी विनय राय और भोपाल के पिपलानी क्षेत्र के निवासी लाखन सिंह को गिरफ्तार किया गया है. इन आरोपियों से क्रिकेट सट्टे में उपयोगी इलेक्ट्रानिक उपकरण 1 टीवी, 4 मोबाइल, हिसाब किताब का रजिस्टर और नगद राशि जप्त की गई है. पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इन आरोपियों के विरूद्ध जुआ खिलाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें