राजधानी में शादी समारोह में पति के साथ शामिल होने गई नवविवाहिता की जब पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो दुल्हन वापस लौट आई. वह सीधे थाने पहुंची. इसके बाद उसने ससुराल वालों को जेवर और नगदी लौटा दिए. पति ने दुल्हन को जब वापस नहीं ले जाने की बात कही तो पुलिस ने उसे मायके भेज दिया.
पुलिस के अनुसार राजधानी के फर्नीचर व्यवसायी की पत्नी रविवार की रात एक शादी समरोह में शामिल होने पति के साथ गई थी. दो दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी. शादी में चल रहे कार्यक्रम के दौरान वह कहां चली गई इसका पता नहीं चला. पति ने उसे खोजा, मगर जब वह नहीं मिली तो कोहेफिजा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. बाद में दुल्हन वापस लौटी. वह सीधे अपने ससुराल नहीं गई, बल्कि कोहेफिजा थाने पहुंची और पुलिस को उसने बताया कि वह पति से विवाद होने के बाद चली गई थी. पुलिस को दुल्हन ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक न होने के कारण वह पति के साथ शादी समारोह में नहीं जाना चाहती थी, मगर पति उसे जबर्दस्ती ले गया था. रास्ते में भी उनका विवाद हुआ था. इसके बाद समारोह स्थल पर जब पति गाड़ी पार्क करने गया तब वह पैदल ही वहां से व्ही.आई.पी रोड होते हुए ससुराल जा रही थी, मगर रास्ते में तबीयत खराब हुई तो वह हमीदिया चिकित्सालय पहुंची और इलाज कराया. इस दौरान रात को चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया था. बाद में अस्पताल में उसे पता चला कि उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है. इस पर वह अस्पताल से सीधे थाने पहुंची. यहां पर पुलिस ने पति और ससुराल वालों को बुलाया. पति तो थाने नहीं पहुंचा, मगर ससुराल वाले पहुंचे, जिन्हें दुल्हन ने जेवर लौटा दिए. साथ ही उसके पति द्वारा दिए 50 हजार रुपए भी लौटाए. इसके बाद ससुराल वालों ने बताया कि पति नहीं चाहता कि वह दुल्हन को ले जाए. बाद में पुलिस ने दुल्हन को उसके मायके वालों के यहां छोड़ दिया. पुलिस के अनुसार मामला अब समाज के बड़े लोग निपटा रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें