राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुना जिले के सुदूर अंचल बमोरी में असंगठित मजदूर एवं तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने गरीबों के कल्याण एवं उत्थान के लिए ऐसी कई योजनाएं संचालित की है, जिसका लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है. उन्होंने सभी वर्गों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्रि-मण्डल को बधाई दी. उन्होंने इस अवसर पर ग्रामीणों से आग्रह करते हुए कहा कि गरीबी से मुक्त होने का एक ही मंत्र है, शिक्षा. इसके लिए वे अपने बच्चों को पढ़ने के लिए अवश्य भेजें.
राज्यपाल पटेल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में जो लोग ऊंचे स्थानों पर पहुंचे हैं और विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचाईयां प्राप्त की है, वे सभी लोग गरीब एवं मजदूर परिवार से है. वे सब अपनी मेहनत के कारण ही इस मुकाम तक पहुंचे है. उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के गरीब बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए फीस भरने की जवाबदारी मध्यप्रदेश सरकार ने ली है, इस प्रकार की योजना देश के किसी अन्य राज्य में संचालित नहीं है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र की श्रमिक प्रसूता महिलाओं को प्रसव उपरांत 12 हजार की राशि उनके खातों में जमा कराई जा रही है. इसी प्रकार की योजना की तर्ज पर केन्द्र सरकार द्वारा प्रसूताओं के खाते में 6 हजार रुपए की राशि दी जा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें