मंगलवार, 24 अप्रैल 2018

माडल से छेड़छाड़ करने वाले नहीं पकड़ाए


विजयनगर क्षेत्र में माडल के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. कुछ सीसीटीवी फूटेज पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास से निकाले है. पुलिस का कहना है की शीघ्र ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा. इस मामलें में एफआईआर महिला थानें में दर्ज किया गया है. पीड़िता भी पुलिस को मिल गई है.
गौरतलब है कि टिवटर में इंदौर की एक माडल ने सोमवार रात को अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर टिवट किया था. इस टिवट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टिवट कर  पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए डीआईजी और कलेक्टर को इस पर तत्काल एक्शन लेने को कहा था. पुलिस पीड़िता से सम्पर्क करने की कोशिश में जुटी हुई थी. डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि मंगलवार शाम को आरटीआई कार्यकर्ता डा. आनंद राय के साथ पीड़िता उनके आफिस पहुंची. वह उसने पूरा घटनाक्रम बताया. महिला थाने में उसकी शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भादवि की धारा 354 और 509 के तहत अपराध दर्ज किया है. इस पूरे मामले की जांच के लिए एक पांच सदस्यीय टीम बनायी गई है. जिसकी कमान एक सीएसपी स्तर के अधिकारी को सौपी गई है. वही पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता के साथ घटना स्थल का भी मुआयना किया. डीआईजी ने बताया कि कुछ सीसीटीवी फूटेज मिले है. जिसके आधार पर कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है. उनकी फोटों भी पीड़िता को दिखाई गयी है. शीघ्र ही पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी. दूसरी ओर इंस्टाग्राम में पीड़िता ने अपने साथ हुए घटना का वीडियों डाला है. जिसमें उसने पूरे घटनाक्रम के बारें में बताया है.
नहीं मालूम डायल 100
टिवटर और इंस्टाग्राम हैंडल करने वाली पीड़िता से जब डीआईजी ने पूछा की तत्काल डायल 100 में सूचना क्यों नहीं दी, तो उसने कहा कि मझे डायल 100 के बारें में जानकारी नहीं थी. डीआईजी के टिवट पर कहा कि उसने नहीं देखा. क्योंकि लगातार उसे फोन आ रहे थे. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें