गुरुवार, 26 अप्रैल 2018

कमलनाथ को मध्यप्रदेष कांग्रेस की कमान

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेता कमलनाथ को पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया है जो अरुण यादव की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे. साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव अभियान समिति का चेयरमैन बनाया गया है.
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए राज्य में पार्टी की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ को सौंपी गई है. साथ ही उनके अलावा चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री अशोक गहलोत की ओर से जारी विज्ञप्ति में वर्तमान अध्यक्ष अरुण यादव के स्थान पर कमलनाथ को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं चार अन्य नेताओं को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. कार्यकारी अध्यक्षों में बाला बच्चन, रामनिवास रावत, जीतू पटवारी और सुरेंद्र चौधरी शामिल हैं.राज्य की राजनीति में लंबे अरसे से बदलाव की चर्चाएं जोरो पर थीं. नौ बार सांसद रह चुके कमल नाथ एक उत्कृष्ट और कुशल नेता रहे हैं. वो उन कांग्रेसी नेताओं में से एक थे जिसने राहुल से कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने का आग्रह किया था. साल 2013 में राहुल गाधी ने पार्टी की रुप रेखा बदलने के संकेत दिए थे. लेकिन पांच साल बाद ऐसा लग रहा है कि राहुल युवा और पुराने दिग्गजों के बीच संतुलन की आवश्यकता को समझ गए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें