राजस्थान के जोधपुर की अदालत द्वारा आज आसाराम के खिलाफ फैसला आते ही मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधीनगर स्थित आश्रम में आसाराम के भक्त रो पड़े. भक्तों ने कहा कि आसाराम को साजिश के तहत फंसाया गया है. आज सुबह से ही यहां आसाराम समर्थकों द्वारा पूजा अर्चना और मंत्रों का उच्चारण किया जा रहा था. फैसला आते ही आश्रम की सुरक्षा बढ़ा दी. साथ ही पुलिस के आला अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने पहुंच रहे हैं.
गांधीनगर स्थित आसाराम आश्रम में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस आसपास भी नजर रख रही है. सुबह से आसाराम आश्रम के सत्संग सभागार में उनके अनुयायी सत्संग कर रहे हैं और ईश्वर से बापू की रिहाई के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. आसाराम को दोषी करार देने के अदालत के इस फैसले के बाद भोपाल के आसाराम आश्रम में उनके अनुयायी मायूस है. कुछ भक्त तो फैसले की खबर सुनते ही रो पड़े. उनका कहना है कि बापू निर्दोष हैं उन्हें फंसाया गया है. वहीं पुलिस ने आसाराम की सजा तय होने के साथ आश्रम के आसपास पुलिस बल बढ़ा दिया है. हालांकि आसाराम समर्थकों ने पुलिस को यह वादा किया है कि वे उनकी ओर से किसी तरह की परेशानी खड़ी नहीं होने देंगे. पुलिस ने राजधानी के अलावा इंदौर सहित अन्य शहरों में भी अलर्ट कर रखा है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश सभी थानों को दिए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें