शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018

अब वनकर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

राज्य में इन दिनों सरकार ने कर्मचारियों की नाराजगी बढ़ती जा रही है. आज वन कर्मचारियों ने अपनी 19 सूत्री मांग को लेकर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है.
वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल कुमार बताया कि राज्य के सभी 51 जिलों के वन कर्मचारी एक साथ 29 अप्रैल से हड़ताल पर चले जाएंगे. इसका आगाज राजधानी के शाहजहांनी पार्क में 29 अप्रैल को होने वाले प्रदर्शन से किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सरकार ने आज तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया है, इसी को लेकर वन कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर हो रहे हैं. तिवारी ने बताया कि वन कर्मचारियों की वेतन वृद्धि स्थाई कर्मचारियों को करने की मांग सहित 19 सूत्री मांगे हैं, जो सरकार से काफी समय से की जा रही है. उन्होंने बताया कि कर्मचारियों द्वारा 29 अप्रैल को प्रदर्शन किए जाने के बाद 1 से 5 मई तक बस्ता जमा करेंगे. तिवारी ने बताया कि वन कर्मचारियों को सुरक्षा के लिहाज से जो हथियार दिए जाते हैं वे भी इस दौरान जमा कर दिए जाएंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें