विश्व संवाद केंद्र, भोपाल के तत्वावधान में 6 मई को देवर्षि नारद जयंती प्रसंग पर पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है.इस अवसर पर 'सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार और मीडिया' विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा.
विश्व संवाद केंद्र के कार्यकारी अध्यक्ष डा. अजय नारंग ने बताया कि विश्व संवाद केंद्र पत्रकारिता एवं संचार के क्षेत्र में कार्यरत है. केंद्र पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों को आयोजन करता है। नारद जयंती का आयोजन पत्रकारों का अपना आयोजन है. यह आयोजन प्रतिवर्ष देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर किया जाता है. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर केंद्र की ओर से प्रदेश के ऐसे पत्रकारों का सम्मान किया जाता है, जिन्होंने समाज को दिशा देने का प्रयास किया हो. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी और मुख्यवक्ता प्रज्ञा प्रवाह संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एवं समाचार-पत्र केसरी (मलयालम) के पूर्व संपादक जे. नंदकुमार रहेंगे. कार्यक्रम का आयोजन होटल पलाश 6 मई को होगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें