बुधवार, 25 अप्रैल 2018

शादी का झांसा देकर युवती से किया बलात्कार

राजधानी में एक पुलिसकर्मी ने शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार किया. युवती के दबाव में आकर उसने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली, बाद में वह शादी से मुकर गया.
कमला नगर थाना  पुलिस के अनुसार मनोज चौहान नामक युवक प्रोबेशनरी इंस्पेक्टर है, जो वर्तमान में भोपाल से बाहर पदस्थ है. युवती की मनोज से कालेज के समय से पहचान थी. इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में मनोज ने शादी का वादा किया और युवती से शारीरिक संबंध बनाए. युवती को वह लगातार 9 वर्षों तक शादी का भरोसा दिलाता रहा और बलात्कार करता रहा. युवती ने जब मनोज पर शादी के लिए दबाव बनाया तो मनोज ने आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी कर ली. इसके बाद कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा, मगर युवती ने जब मनोज से उसके परिजनों को शादी के बारे में बताने को कहा तो वह मुकर गया और युवती से कह दिया कि उसने तो केवल दिखावे के लिए शादी की थी. इसके बाद युवती ने कमला नगर थाने पहुंचकर मनोज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुुरु कर दी है.
शिक्षक ने किया बलात्कार
राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक शिक्षक ने युवती के साथ बलात्कार किया है. पुलिस के अनुसार निखिल आर्य कम्प्यूटर शिक्षक है. उसने युवती के साथ 2013 में शादी का वादा किया और उसके बाद से वह युवती से बलात्कार करता रहा. युवती ने जब निखिल पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया. बाद में युवती ने पुलिस ने निखिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
कार ने रौंदा युवक को
राजधानी में एक कार ने युवक को रौंद दिया. पुलिस के अनुसार साजिद नगर निवासी सलीम बीती रात करीब 12 बजे करबला होते हुए अपने घर लौट रहा था, तभी काले रंग की कार ने उसे टक्कर मारी और रौंदते हुए निकल गई. इसके बाद लोगों ने सलीम को हमीदिया चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई. पुलिस ने अज्ञात कार और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें