
मध्यप्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष कमलनाथ 1 मई को सुबह 10 बजे दिल्ली से रवाना होकर , सुबह 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे. 11.15 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे.
प्रदेश कांग्रेस के जारी कमलनाथ के दौरा कार्यक्रम के अनुसार कमलनाथ अगले दिन 2 मई को सुबह 11.15 बजे भोपाल के लाल घाटी स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे उज्जैन के लिए रवाना होंगे. उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन कर , कांग्रेस नेता बटुकशंकर जोशी के घर शोक संवेदना व्यक्त करने जाएंगे. वहां से वे दोपहर 2.30 बजे दतिया के लिए रवाना होंगे. कमलनाथ दतिया में 3.30 बजे पिताम्बर पीठ के दर्शन करेंगे., उसी दिन शाम को भोपाल लौट आएंगे. रात्रि विश्राम भोपाल कर अगले दिन 3 मई को दोपहर 12 बजे छिंदवाड़ा के लिए विशेष विमान से रवाना होंगे. अगले दिन 4 मई को दोपहर 1 बजे छिंदवाड़ा से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें