राजधानी में कोचिंग से वापस घर लौट रही छात्रा के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी. छात्रा ने घर जाकर मां को घटना की जानकारी दी, इसके बाद थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. बाद में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार यह वारदात छोलामंदिर थाना क्षेत्र में घटी. पुलिस के अनुसार छात्रा कालेज में अध्ययनरत है. वह कोचिंंग से वापस घर लौट रही थी, तभी रास्ते में चंदननगर मस्जिद के समीप दो युवकों ने उसे रोका और छेड़छाड़ करने लगे. छात्रा ने विरोध किया तो दोनों उसे धमकी देकर भाग गए. बाद में छात्रा ने घर पहुंचकर मां को यह सब बात बता दी. इसके बाद थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. छात्रा दोनों युवकों को नहीं पहचानती है. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की तो एक युवक का नाम अभिषेक होना पता चला. बाद में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से छुरी भी बरामद की है. पुलिस के अनुसार दूसरा आरोपी फरार है.
जीजा ने किया साली से ज्यादती का प्रयास
राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में इंडस गार्डन में रहने वाले सुनील शर्मा के यहां उनकी साली आई हुई है. सुनील बीती रात नशे में घर लौटे और दरवाजा खोलने घंटी बजाई. इस दौरान उनकी साली ने दरवाजा खोला इसके बाद सुनील ने अंदर जाकर साली के साथ ज्यादती करने का प्रयास किया. इस पर साली ने विरोध कर आवाज लगाई तो बड़ी बहन वहां आई. बाद में सुनील को कमरे में बंद कर दोनों बहनों ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई.
तलवार से किया हमला
राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहने वाले सोनू कुर्रे को दिलीप, परम , अंकित ओर प्रदीप नामक युवकों ने तलवार मार दी. पुलिस के अनुसार सोनू पर यह हमला किसी पुरानी रंजिश को लेकर किया गया है. पुलिस ने सोनू की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. सोनू का इलाज एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है. हमला करने वाले सभी आरोपी फरार हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें