मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों को राजस्थान की ओर से आ रही हवाओं ने झुलासा दिया है. आज रविवार को मौसम साफ होने के साथ तेज धूप के साथ लू का भी असर दिखाई दिया.मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों तेज धूप के चलते गर्मी का खासा असर दिखाई दिया. राज् य में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है. शनिवार के बाद आज रविवार को भी तेज गर्मी और लू का असर दिखाई दिया. आज सुबह से ही तेज हवाओं के साथ लपट चलती रही, जिसके चलते लोग परेशान होते रहे.
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान का मरुस्थल तप रहा है और वहां से आ रही गर्म हवाओं ने राज्य को झुलसा दिया है. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे गर्म होशंगाबाद रहा जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है.
मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें भी पड़ी है, उसके बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हुआ हैं. राज्य के सागर और ग्वालियर संभागों के जिलों में बौछारे पड़ी हैं. पूवार्नुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बादल छा सकते हैं. राज्य मे गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया है. रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29.7 सेल्सियस, इंदौर का 25.7, ग्वालियर का 22.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 41.7 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 42.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
प्रदेश के पश्चिम हिस्से में लू का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान का मरुस्थल तप रहा है, जिसके चलते तेज और गर्म हवाएं मध्यप्रदेश की ओर आ रही हैं. राज्य के पश्चिमी हिस्से में लू का असर तेज हुआ है. मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे के लिए पश्चिमी हिस्से में लू का अलर्ट भी जारी किया है. मौमस विभाग के अनुसार राज्य के होशंगाबाद, शाजापुर, खंडवा, राजगढ़ और दमोह जिलों में लू का खासा असर दिखाई देगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें