मंगलवार, 24 अप्रैल 2018

माडल बोली मुद्दा उछालें, मेरा नाम नहीं

स्कूटी पर जा रही युवती का स्कर्ट खींचकर गिराने के मामले में पीड़िता ने मीडिया को निशाने पर लेते हुए कहा कि कृपया मुद्दे की बजाय मेरा नाम ना उछालें. गौरतलब है कि युवती ने छेड़छाड़ की शिकायत ट्विटर पर मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से की थी, जिस पर ऐक्शन में आए सीएम ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आदेश इंदौर कलेक्टर और डीजीपी को दिया था. 
पीड़िता ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि मुझे सुबह से कई सारे मीडिया ग्रुप्स द्वारा फोन किया जा रहा है. मैं घटना को हाइलाइट करना चाहती हूं, अपने नाम को नहीं. कृपया मुझे फोन करना बंद करें. मैं एक आम लड़की हूं और मुझे वैसे ही रहने दें. इससे पहले युवती ने ट्विटर पर अपने पैर में लगी चोट की तस्वीर डालते हुए लिखा, दो बाइकसवार लड़कों ने मेरी स्कूटी का पीछा किया और स्कर्ट खींचते हुए पूछा कि दिखाओ इसके नीचे क्या है? मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की और इसी कोशिश में मेरा नियंत्रण खो गया और ये चोटें लगी हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें