मध्यप्रदेश के मंडला जिले में पंचायत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पंचायत राज दिवस पर सभी पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि आज भारत के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है. देश की ढाई लाख पंचायतों के 31 लाख से ज्यादा पंचायत प्रतिनिधियों को भारत के ग्रामीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का दिन है. उन्होंने कहा कि पंचायतें अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त हो रही हैं. उन्होंने बताया कि 13 वें वित्त आयोग तक पंचायतों को केवल 60 हजार करोड़ रुपए मिलते थे अब 14 वें वित्त आयोग में पंचायतों को 2 लाख 292 करोड़ रुपए मिल रहे हैं. यह धनराशि पंचायतों के सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास में खर्च हो रही है.
तोमर ने कहा कि जल्दी ही हर गरीब का अपना मकान होगा. इस वर्ष में एक करोड़ आवास बनाये जायेंगे. उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान को बधाई देते हुये कहा कि मध्यप्रदेश ने देश में सर्वाधिक मकान गरीबों को बना कर दिये हैं. उन्होंने 14 अप्रैल से 5 मई तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान की जानकारी दी. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से 2022 तक नये भारत के निर्माण में योगदान देने का आव्हान किया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें