मंगलवार, 24 अप्रैल 2018

व्यवसायी ने जहर खाकर की खुदकुशी

राजधानी  में एक व्यवसायी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि व्यवसाय में नुकसान होने और बैंक लोन से परेशान रहता था व्यवसायी.
राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट व्यावसाय से जुड़े हरपालसिंंह ने बीती रात अपने घर में जहर खाकर सो गया. इसके बाद देर रात जब उसकी तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे अस्पताल ले गए,जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार हरपालसिंह बीते कुछ दिनों से परेशान रहता था. उसे व्यवसायी में नुकसान हो रहा था और बैंक का कर्ज भी वह नहीं पटा पा रहा था. संभवत: इसके चलते उसने खुदकुशी की हो. पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं, मगर अब तक हरपाल द्वारा खुदकुशी किए जाने के कारणों का खुलासा रहीं हुआ है.
युवती पर कसी फब्तियां
राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक युवती अपनी सहेली के घर से वापस अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में दो लड़कों ने उसे देख अश्लील फब्तियां कसना शुरु कर दिया. इस पर युवती ने जब विरोध किया तो लड़कों ने उसे मारने की धमकी दी और भाग गए. बाद में युवती ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. युवती ने बताया कि वह लड़कों को पहचानती तो नहीं है, मगर सामने आए तो वह चेहरा देखकर पहचान लेगी. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी.
जीजा ने शादी के साथ की छेड़छाड़
राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में कल्याण नगर में रहने वाली युवती के साथ उसके जीजा द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि वह एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी, जहां पर उसका जीजा भी था. हंसी मजाक करते हुए जीजा ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी. इसका विरोध किया तो जीजा ने उसे मारने और बदनाम करने की धमकी दी. इसके बाद थाने पहुंचकर युवती ने जीजा के खिलाफ छेड़छाड़ किए जाने का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें