शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018

जकरबर्क को भोपाल की अदालत ने दिया नोटिस

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की जिला अदालत ने फेसबुक के सीईओ जकरबर्क को समन जारी किया है. अदालत ने 20 जून तक नोटिस का जवाब देने को कहा है.
राजधानी के ट्रेडबुक संस्थापक स्वप्निल राय ने 17 अप्रैल को एक याचिका अदालत में लगाई थी. स्वप्निल राय राय की ओर से वकील रविकांत पाटीदार ने याचिका में कहा था कि बिट्टन मार्केट भोपला से ट्रेडबुक नामक व्यवसायिक पोर्टल के संचालक ने केलिफोर्निया स्थित फेसबुक कार्यालय में व्यक्तिगतरुप से संपर्क कर अपने भारतीय पोर्टल का मसौदा पेश कर भागीदारी पेशकश की थी. इस पर फेसबुक द्वारा उनसे ई-मेल के माध्यम से ट्रेडबुक पोर्टल की सारी जानकारी मंगवाई गई थी. निर्धारित रािश लेकर फेसबुक में उनकी पोर्टल की पेज डालउलोड कर दी गई, इसके बाद फेसबुक ने वर्ष 2018 में भी उनके पोर्टल से निर्धारित शुल्क लेकर विज्ञापन प्रसारित करना शुरु कर दिया, लेकिन तीन दिन बाद ही उनके विज्ञापन और ट्रेडबुक पेज को डाटा समेत अपनी साईट से हटा दिया. फेसबुक और उसके संस्थापक मार्क जकरबर्क चाहते थे कि मेरे द्वारा ट्रेड मार्क, ट्रेड फीड को बंद किया जाए. इसके लिए उन्होंने मुझे लीगल नोटिस दिया और धमकाया था. इससे राय को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी. याचिका में स्वप्निल राय ने कहा कि फेसबुक मेरा विरोध ट्रेडमार्क अप्लीकेशन अंडर क्लास 42 और क्लास 38 के तहत कर रहा है. इस मामले में याचिका ट्रेडबुक के संस्थापक स्वप्निल राय द्वारा 17 अप्रैल को लगाई थी. इस याचिका पर व्यवहार न्यायाधीश पार्थशंकर मिश्र ने 23 अप्रैल को सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया और उन्हें जिला अदालत में 20 जून को जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं, इसके साथ ही याचिकाकर्ता ने अदालत से अपील की है कि वे तत्काल प्रभाव से फेसबुक के न्यूज फीड में बिजनेस इंफार्मेंशन एवं ट्रेड इंफार्मेशन पब्लिश करने पर प्रतिबंध लगाएं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें