बुधवार, 25 अप्रैल 2018

राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों के तबादले

प्रदेश में अधिकारियों के तबादले का सिलसिला तेज हो चला है. राज्य सरकार ने आज राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों ेके तबादले आदेश जारी किए हैं.
जारी आदेश के अनुसार दारासिंह ठाकरे, संयुक्त कलेक्टर धार को संयुक्त कलेक्टर खंडवा, प्रवीण फुलपगारे संयुक्त कलेक्टर अनूपपुर को संयुक्त कलेक्टर रतलाम, संजीश केशव पांडे डिप्टी कलेक्टर बैतूल को डिप्टी कलेक्टर खंडवा, ममता खेड़े डिप्टी कलेक्टर राजगढ़ को डिप्टी कलेक्टर खंडवा किया गया तबादला निरस्त कर दिया है.इसके अलावा लखन सिंह टेकाम उप राहत आयुक्त भोपाल को सचिव पिछड़ा वर्ग आयोग भोपाल, किरण गुप्ता सचिव पिछड़ा वर्ग आयोग भोपाल को उप संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण भोपाल पदस्थ किया है. वहीं प्रशांत श्रीवस्तव उपायुक्त भू अभिलेख जबलपुर को  डिप्टी कलेक्टर जबलपुर पदस्थ किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें