बुधवार, 25 अप्रैल 2018

माडल छेड़छाड़ मामले में दो गिरफ्तार



आरोपियों ने छेड़छाड़ की  घटना से किया इंकार
विजयनगर क्षेत्र में माडल की स्कार्ट खींचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों का नाम लक्की गुर्जर (21) और बंटी (22) है. दोनों आरोपी छेड़छाड़ की घटना से इंकार कर रहे है. उनका कहना है कि उनकी बाइक की रफ्तार ज्यादा थी. जिससे युवती की एक्टिवा लहरा गई.
डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि 60 कैमरों के फुटेज खंगाले और 43 बाइक लाल कलर की देखी गई. सारे फुटेज और बाइक पीड़ित को दिखाएं गए. उसकी निशानादेही के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वही पकड़े गए दोनों युवकों का कहना है कि हमने कोई स्कर्ट नहीं खीची. हमारी बाइअक की रफ्तार तेज थी और हम पास से निकले थे. हो सकता है कि टक्कर लगी हो और वह गिर गई हो. हमने पीछे मुड़कर नहीं देखा. दोनों युवकों का कोई अपराधिक रिकाएड भी नहीं है. दोनों एक रेडीमेड काम्पलेक्स में एक कपड़े  की दुकान में काम करते है. वही पीड़िता अपने बयान पर कायम है. हालकि पुलिस भी यह मान रही है कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ के सबूत नहीं मिले है. न ही उनके पास उपल्ब्ध सीसीटीवी फूटेज में ऐसा कोई क्लिप मिला है और न ही कोई गवाह. दूसरी ओर पीड़िता दोस्तों के साथ जिस कैफे पर इस घटना के बाद गई थी. उनका भी कहना है कि पीड़िता ने एक्सीडेंट की बात  बात कही थी.
मालूम हो कि सोमवार देर रात को  माडल ने टिवटर में अपने साथ घटी घटना ट्विट की थी. इस पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए डीआईजी और कलेक्टर को तत्काल एक्शन लेने का निर्देश दिया था. मंगलवार शाम को पीड़िता डीआईजी के पास पहुंची और इस मामले की शिकायत दर्ज कराई. डीआईजी ने  आरोपियों की पहचान के लिए सीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया था.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें