गुरुवार, 26 अप्रैल 2018

रावतपुरा धाम पर धर्मशाला बनेगी


संत शिरोमणि रविशंकर महाराज के सान्निध्य में रावतपुरा धाम पर सामाजिक कुंभ हम सभी को एकजुट होने का अवसर प्रदान कर रहा है. कुंभ में सभी समुदाय के व्यक्तियों ने भागीदारी सुनिश्चित की है, जिससे भेदभाव मिटाने का अवसर भी मिला है. यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रावतपुरा धाम पर सम्मान समारोह में व्यक्त किए.
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति को जोड़ने में कुंभों का आयोजन महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि सारी दुनिया एक परिवार है. कुंभ के माध्यम से हम सभी को सदभावना और भाईचारे की प्रेरणा मिलती है. साथ ही धर्म के प्रति आस्था जाग्रत होती है. ’’सियाराम मय सब जग जानी’’ की अविरल छटा इस कुंभ में देखने को मिली है.मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी पढाओं संचालित किया जा रहा है. हम सभी को बेटी को बचाने के लिए प्रयास करने चाहिए. उन्होंने कहा कि आदिकाल से बेटी शक्ति काली के रूप में पहचानी जाती रही है. भिण्ड में पहले से बेटियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की भक्तिभाव की भावना को हम सभी को कायम रखना है.
समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संत शिरोमणि रविशंकर महाराज का अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मान किया. महाराज ने मुख्यमंत्री को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.
रावतपुरा में बनेगी धर्मशाला
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि रावतपुरा धाम पर शीघ्र धर्मशाला बनवाई जायेगी. जिससे धर्मशाला में श्रद्धालु और क्षेत्रीय नागरिकों को ठहरने का अवसर मिलेगा. साथ ही रावतपुरा धाम के प्रति आस्था जाग्रत होगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें