मध्यप्रदेश के सिंगरौली के जिला कलेक्टर अनुराग चौधरी ने नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत स्थित शासकीय विद्यालयो एवं आगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर नीति आयोग के पैरामीटर के तहत शिक्षा में सुधार के प्रगति की जानकारी के तहत आज शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गहिलगड़ पूर्व में पहुंचकर कक्षा 3 की छात्रा से अंग्रजी ऐ टू जेड तक एवं गिनती 1 से 100 तक पढ़वाया गया.
पैरामीटर के तहत छात्रा द्वारा हिन्दी में गिनती बता सकी किन्तु अभी अंग्रेजी में 1 से 100 तक की जानकारी का आभाव है इसी तरह से अन्य बच्चों में भी कमिया पाई गई कलेक्टर द्वारा कहां गया कि प्रत्येक बच्चे की अलग अलग प्रोफाईल बनाये जिसमें प्रथम चरण में बच्चे के द्वारा हिन्दी में एक से सौ तक की गिनती यदि बता लेता है तो दूसरे चरण में उसे अंग्रेजी में 1 से 100 तक लिखने का अभ्यास कराया जाय. इसी तरह से कोई बच्चा यदि गणित विषय का सवाल प्रथम अध्याय का बता देता है तो उसे दूसरे अध्याय का बताया जाय और जो बच्चे पहले ही प्रथम अध्याय का सवाल नही हल कर पा रहे है उन्हें पहले अध्याय की जानकारी उपलब्ध कराये.
यह अभ्यास तभी हो सकता है जब हर बच्चे की अलग अलग प्रोफाईल बनेगी वही शिक्षकों की भी अलग अलग प्रोफाईल बनाने का निर्देश दिया गया.
मौके पर उपस्थित निगम अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा को गहिलगड़ पूर्व माध्यमिक विद्यालय के समग्र विकास हेतु गोद लिये जाने हेतु प्रेरित किया जिस पर निगम अध्यक्ष के अपनी सहमति दी गई.
हिन्दी में शिक्षक नही लिख सके मातृ भूमि एवं सम्राट
कलेक्टर के द्वारा बच्चों के शब्द ज्ञान के बाद शिक्षक लालजी माझी से बोर्ड पर मातृ भूमि एवं सम्राट लिखने को कहां गया संबंधित शिक्षक के द्वारा दानो शब्दों का अशुद्ध लिखा गया जिस पर कलेक्टर के द्वारा काफी नाराजगी व्यक्त की गई एवं जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये की शिक्षको की भी अलग अलग प्रोफाईल बनाऐ. साथ विद्यालयों में साफ सफाई व्यवस्था शौचालयों की साफ सफाई करने का निर्देश दिया गया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें