मंगलवार, 24 अप्रैल 2018

कालेज के अस्पताल पर लगा ताला, छात्रा सड़क पर

राजधानी में सोमवार की शाम से एक निजी मेडिकल कालेज के छात्र बोर्ड आफिस चौराहे पर धरना दे रहे हैं. ये छात्र कालेज के हास्पिटल पर बैंक द्वारा ताला लगाए जाने के बाद अपनी पढ़ाई अवरुद्ध होने को लेकर चिंतित हैं. छात्रों ने मामले में सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है.
राजधानी में एक निजी मेडिकल कालेज के छात्र सोमवार की शाम से बोर्ड आफिस चौराहे पर धरना दे रहे हैं. छात्रों ने बताया कि कालेज प्रबंधन ने हास्पिटल निर्माण के लिए बैंक से लोन दिया था. उसकी किस्ते जब नहीं चुकाई तो बैंक ने हास्पिटल पर ताला लगा दिया. इसके कारण छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ रही है. कालेज में लैब का निर्माण भी नहीं हुआ है साथ ही हास्पिटल बंद होने के कारण उनकी क्लीनिकल प्रक्टिस बंद हो गई है. वहीं मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया के मापदंडों पर भी कालेज में फेकल्टि नहीं है. इसके चलते एमसीआई ने दो साल के लिए कालेज में एडमिशन पर रोक लगा दी है, मगर वर्तमान में जो छात्र हैं, उनकी पढ़ाई का नुकसान हो रहा है.
धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि प्रमुख सचिव चिकित्सा सहित अन्य अधिकारियों से इन शिकायतों को लेकर मिलने जा रहे थे, मगर एसडीएम टीटीनगर ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद से वे धरने पर बैठ गए.यहां पर वे नारेबाजी कर सरकार से मांग कर रहे हैं कि सरकार इस मामले में हस्तक्षेप कर उनके खराब हो रहे भविष्य को बचाए. छात्र अपने हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. तेज धूप में बैठे ये छात्रा सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें