मंगलवार, 24 अप्रैल 2018

खिलाड़ियों को जल्द मिलेगा इण्डोर मल्टी पर्पज हाल


मध्यप्रदेश के मार्शल आर्ट (जूडो, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, कराते, फेन्सिंग, वुशू और कुश्ती) खिलाड़ियों को जल्द ही तात्या टोपे खेल परिसर में सर्व-सुविधायुक्त इण्डोर मल्टीपर्पज हॉल उपलब्ध होगा. खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  यशोधरा राजे सिंधिया ने आज परिसर में 17 करोड़ 21 लाख की लागत से बनने वाले इस हॉल का भूमि-पूजन किया.
खेल मंत्री सिंधिया ने बतायाकि मार्शल आर्ट मल्टीपर्पज इण्डोर हॉल की कुल राशि मे से 8 करोड़ रुपए केन्द्रीय सहायता तथा शेष 9 करोड़ 21 लाख का व्यय राज्य शासन द्वारा किया जायेगा. सिंधिया ने कहा कि मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ीयों राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन उपलब्धि हासिल कर रहे हैं. उन्हें अन्तराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधा के लिए इस हॉल का निर्माण किया जा रहा है.मंत्री सिंधिया ने मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी में निमार्णाधीन 50 मीटर शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता और समय-सीमा में पूरा करने को कहा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें