राज्य में नाराज चल रहे पटवारियों ने 16 मई को प्रदेश स्तर पर राजधानी में एक बड़ी रैली निकालकर मुख्यमंत्री निवास के घेराव की चेतावनी दी है.
पटवारी संघ के निर्देश पर पटवारियों ने कलेक्टरों को ज्ञापन सौंप कर यह चेतावनी दी है. चेतावनी में कहा है कि 16 मई को पटवारी संघ प्रदेश स्तरीय विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा. इस दिन पटवारी मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी करेंगे. इसके अलावा 18 से 31 मई तक सभी पटवारी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे तथा अतिरिक्त हल्कों के बस्तों का जमा कर देंगे तथा भू-अभिलेख के अतिरिक्त अन्य कार्यों का भी बहिष्कार करेंगे. पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इसके बाद भी सरकार मांगें नहीं मानती हैं तो संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होगा. हालांकि इससे पूूर्व मंगलवार से 14 मई तक मंत्री, विधायक, सांसद, शासन के जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर उनका समर्थन प्राप्त किया जाएगा. भोपाल में भी इस संबंध में एक ज्ञापन कलेक्टर सुदाम पी. खाडे को भोपाल जिले के पटवारियों ने सौंपा हैं.
पटवारियों की प्रमुख मांगे
* पटवारी अपने मूल विभाग के साथ-साथ 21 अन्य विभागों को काम करते हैं, इसलिए पे-ग्रेड 2100 से बढ़ाकर 2800 रुपए किया जाए.
* पटवारियों के पद को तकनीकी पद घोषित किया जाए. वर्तमान में उनसे सभी कार्य तकनीकी के लिए जा रहे हैं.
* महिला एवं पुरूष पटवारियों को अन्य जिलों में स्थानांतरित करने संबंधी आदेश जारी किए जाएं.
* पटवारी पदोन्नति में परीक्षा और प्रशिक्षण की अनिवार्यता को हटाकर डीपीसी के माध्यम से पदोन्नति प्रक्रिया लागू हो. पटवारी को उसके सेवाकाल में कम से कम दो पदोन्नति मिले.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें