मध्यप्रदेश के मंडला जिले में पंचायत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में देश को सक्षम नेतृत्व मिला है. उनका दिल हर पल भारत के लिये धड़कता है. उन्होंने भारत की शान गौरव और सम्मान बढ़ाया है.
चौहान ने कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी गरीब बिना मकान के नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2018 तक हर घर में बिजली होगी. गरीबों के लिये 13 लाख 50 हजार मकान बनाये जा रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा गरीबों के हित में लागू किये गये निर्णयों और कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुये कहा कि उनके नेतृत्व में बनाये गये कार्यक्रमों को मध्यप्रदेश में तत्काल रूप से प्रभावशील किया जाता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जनजातीय क्षेत्रों के बच्चे भी आईआईटी में पढ़ने जा रहे हैं. गरीब बच्चों के पहली से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई का खर्चा सरकार उठा रही है. अगले पाँच सालों में जनजातीय विकास के लिये दो लाख करोड़ रुपए खर्च किये जायेंगे. उन्होंने रामनगर के ऐतिहासिक मोती महल का संरक्षण और जीर्णाेद्धार कराने की घोषणा करते हुये कहा कि प्राचीन विष्णु मंदिर के जीर्णाेद्धार का काम भी शुरू किया जायेगा. उन्होंने कहा कि गोंड जनजातीय संस्कृति अध्ययन केन्द्र स्थापित किया जाएगा.
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान का डिजिटल लोकार्पण किया. उन्होंने लोकल गवर्नमेंट डायरेक्ट्री कोड का भी विमोचन किया. मोदी ने नन्हीं बाई को जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत दो लाख रुपए की सहायता राशि का चेक भेंट किया. प्रधानमंत्री ने ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार प्रदान किया. मोदी ने मनेरी में इन्डियन आयल द्वारा स्थापित किए जाने वाले एल.पी.जी. बॉटलिंग प्लांट का शिलान्यास किया. उन्होने राष्ट्रीय ई पंचायत पुरस्कार प्रदान किये और अपनी जिम्मेदारियो के निर्वहन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतो को पुरस्कृत किया. प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश के जनजातीय विकास की पंचवर्षीय विकास कार्ययोजना स्वीकृत की. प्रारम्भ में प्रदर्शनी का अवलोकन किया. प्रधानमंत्री ने प्रारंभ में महात्मा गांधी और वीरांगना रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें