विस चुनाव की जमावट, नेताओं की पसंद पर अधिकारी होंगे पदस्थ
राज्य में जल्द ही एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किए जाने की तैयारी की जा रही है. संभावना है कि इस फेरबदल में करीब डेढ़ जिलों के कलेक्टरों का बदलना तय है. साथ ही कुछ संभागों के आयुक्त भी बदले जाएंगे.
राज्य में वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार प्रशासनिक जमावट में जुट गई है. कुछ दिन पूर्व ही करीब आधा दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों के तबादले कर सरकार ने संकेत दिए थे कि जल्द ही प्रशासनिक फेरबदल किया जाएगा. सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के मंडला कार्यक्रम को देखते हुए सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल रोक दिया था, मगर अब यह तय है कि जल्द ही सरकार फेरबदल करने वाली है. इस फेरबदल में डेढ़ दर्जन जिलों के कलेक्टर प्रभावित हो सकते हैं, साथ ही इंदौर समेत अन्य दो संभाग के आयुक्त भी बदले जाएंगे. इसके अलावा मंत्रालय एवं विभागाध्यक्षों की भी बड़े स्तर पर सर्जरी होना है. अफसरों के तबादले की पूरी तैयारी हो चुकी है. कलेक्टरों की तबादला सूची संभवत: इसी हफ्ते आ सकती है, जिसमें प्रमोटी आईएएस अफसरों को भी कलेक्टरी मिलेगी. सरकार एक सैकड़ा से ज्यादा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी हटाने की तैयारी में है. सूत्र बताते हैं कि 4 साल में पहली बार अफसरों के तबादलों में नेताओं की पंसद भी देखी जा रही है, हालांकि कलेक्टरों की पदस्थापा में नेताओं की पसंद से नहीं होगी, लेकिन छोटे अफसरों के लिए नेताओं की पसंद का भी ध्यान रखा जा रहा है. आईएएस अफसरों के तबादले को लेकर मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान की मुख्य सचिव बीपी सिंह के साथ दो बैठकें अलग-अलग समय में हो चुकी है. माना जा रहा है कि अगले सप्ताह आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की जा सकती है.
बदले जाएंगे आईपीएस अधिकारी भी
प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के अलावा आईपीएस अधिकारियों के तबादले भी जल्द ही किए जाएंगे. बताया जा रहा है कि राज्य में 3 रेंज के आईजी और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों के बदला जाना तय है. सूत्रों की माने तो पहले सूची में ग्वालियर-चंबल रेंजों के अलावा बालाघाट रेंज के अधिकारियों के नाम आ सकते हैं. इन रेंजों के पुलिस अधीक्षक के तबादला होना निश्चित है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें